मध्य प्रदेशहेल्थ

एसजीएसयू भोपाल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया

छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दिया सुरक्षित एवं जिम्मेदार दवा उपयोग का संदेश”

भोपाल। स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी (एसजीएसयू), भोपाल के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज द्वारा शारदा सभागार में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता के साथ मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Empowering Pharmacists for Healthier Futures” रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षित एवं जिम्मेदार दवा उपयोग, मरीजों को उचित परामर्श, दवा सुरक्षा तथा जनस्वास्थ्य जागरूकता में फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना था।
इस अवसर पर एसजीएसयू के कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा, “स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और दवाओं के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग को सुनिश्चित करने में फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका है। एसजीएसयू विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावहारिक अनुभव और आवश्यक कौशल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे जिम्मेदार स्वास्थ्य पेशेवर बनकर समाज के विकास में सार्थक योगदान दे सकें।”
एसजीएसयू के कुलपति डॉ. विजय सिंह ने कहा, “विश्व फार्मासिस्ट दिवस स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याण में फार्मासिस्टों के योगदान को पहचानने का अवसर प्रदान करता है। इस प्रकार की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां विद्यार्थियों में व्यावसायिक ज्ञान, संवाद कौशल, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।”
एसजीएसयू के कुलसचिव डॉ. साईटेश कुमार सिन्हा ने कहा, “विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता फार्मेसी के प्रति उनके उत्साह, रचनात्मकता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। फार्मेसी जागरूकता रैली जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक ज्ञान को समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी से जोड़ने का अवसर प्रदान करती हैं।”
स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज की प्राचार्य डॉ. खुशी चौकसे ने विद्यार्थियों को अपने व्यावसायिक ज्ञान, संवाद कौशल और मरीजों एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी को निरंतर मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।
विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए फार्मेसी क्विज, रंगोली प्रतियोगिता, फार्मेसी डांस एक्ट तथा फार्मेसी अवेयरनेस रैली का आयोजन किया गया। विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों ने अपनी ज्ञान क्षमता, रचनात्मकता, टीमवर्क और पेशेवर भावना का प्रदर्शन किया। जागरूकता रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को दवाओं के तर्कसंगत एवं जिम्मेदार उपयोग का संदेश दिया।
कार्यक्रम में डीन एकेडमिक्स डॉ. वी. के. गुप्ता, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) डॉ. विनोद कुमार शर्मा तथा स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज की प्राचार्य डॉ. खुशी चौकसे सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. खुशी चौकसे के मार्गदर्शन में स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से सफलतापूर्वक किया गया।
आयोजक:
स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज,
स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी, भोपाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button