सेंट्रल बैंक एम्पलाइज कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड की वार्षिक साधारण सभा में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
सेंट्रल बैंक एम्पलाइज कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड की वार्षिक साधारण सभा आयोजित

भोपाल। सेंट्रल बैंक एम्पलाइज कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड भोपाल की 50वीं स्वर्ण जयंती वार्षिक साधारण सभा रविवार को श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर सी सेक्टर शाहपुरा में आयोजित की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसमें से पिछली वार्षिक साधारण सभा 12 अक्टूबर 2025 में लिए गए निर्णय की पुष्टि की गई। इसके अलावा वर्ष 2025- 26 की संचालक मंडल की बैठकों में लिए गए निर्णय का अनुमोदन किया गया। साथ ही वर्ष 2025- 26 के लेखा जोखा का अनुमोदन भी किया गया । इसके अलावा बैठक में वर्ष 2026 -27 के अनुमानित बजट का भी अनुमोदन किया गया। सबसे खास बात यह है कि सेंट्रल बैंक एम्पलाइज कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड द्वारा बैठक में वर्ष 2025-26 के शेयर पर 7 प्रतिशत के लाभांश यानी डिविडेंड का अनुमोदन किया गया। साथ ही बैठक में वर्ष 2025- 26 के थ्रिफ्ट फंड पर 6.5 प्रतिशत की दर से सदस्यों के थ्रिफ्ट खाते में जमा किए गए ब्याज राशि का अनुमोदन किया गया। वर्ष 2020-27 के लिए पूर्व की भांति यथावत ब्याज दरों का अनुमोदन हुआ, जिसमें से थ्रिफ्ट फंड पर 6.5% की दर से भुगतान करने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा ऋण राशि पर पर 11 प्रतिशत ब्याज दर के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। इसके अलावा डिपॉजिट पर ब्याज दर सामान्य सदस्यों के लिए 8.5% एवं वरिष्ठ सदस्य सीनियर सिटीजन के लिए 9% अनुमोदित की गई है। साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए ऋण सीमा का अनुमोदन किया गया। सदस्यों को संस्था की स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष उपहार वितरण का भी अनुमोदन किया गया। साथ ही संस्था की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में पूरे मध्य प्रदेश में विस्तार करने के लिए भी अनुमोदन प्राप्त हुआ। वर्ष 2627 की संस्था का आडिट विभाग एवं प्राइवेट सीए के द्वारा कराने का भी अनुमोदन किया गया।




