मध्य प्रदेश

एम्स भोपाल में अंगदान से पांच लोगों को नई जिंदगी

स्वर्गीय श्री सुमित सोनी के परिजनों ने गहरे दुख के बीच अंगदान का असाधारण निर्णय लेकर समाज के सामने बेमिसाल उदाहरण प्रस्तुत किया, जिससे पांच गंभीर रूप से बीमार मरीजों को नया जीवन मिल सकेगा।
2. एम्स भोपाल के चिकित्सक दल ने एक किडनी का सफल प्रत्यारोपण एम्स भोपाल में भर्ती मरीज में किया, जबकि एक किडनी और लिवर को ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से सुरक्षित रूप से बंसल अस्पताल भेजा गया।
3. दोनों कॉर्निया एम्स भोपाल के आई बैंक में संरक्षित किए गए, जिनसे कॉर्नियल प्रत्यारोपण द्वारा अन्य मरीजों की आँखों में रोशनी लौटाई जा सकेगी।
4. प्रत्यारोपण टीम, ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर्स, अस्पताल प्रशासन, यातायात पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई।
5. मध्य प्रदेश पुलिस की टीम ने स्वर्गीय श्री सुमित सोनी के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी, जो परिवार के निःस्वार्थ निर्णय के प्रति समाज और प्रशासन की कृतज्ञता का प्रतीक है।
मृत्यु के बाद दूसरों को नयी जिंदगी देने के लिये स्वर्गीय श्री सुमित सोनी के परिजनों ने अंगदान जैसा असाधारण निर्णय लेकर बेमिसाल उदाहरण प्रस्तुत किया है। मानव अंग को अन्य शरीर में प्रत्यारोपण के लिये एम्स भोपाल के डाक्टरों की टीम ने संवेदनशीलता के साथ गंभीर रुप से बीमार पांच मरीजों को नया जीवन देने में उल्लेखनीय भूमिका अदा की।
स्वर्गीय श्री सुमित सोनी के परिजनों द्वारा उनके अंगदान करने के निःस्वार्थ फैसले के बाद एम्स भोपाल के डाक्टरों की टीम ने तत्परता से अंग प्रत्यारोपण की प्रक्रिया आरम्भ की। इस जटिल और सुरक्षित प्रक्रिया में एम्स भोपाल के चिकित्सक दल द्वारा एक किडनी का सफल प्रत्यारोपण एम्स भोपाल में भर्ती एक मरीज में किया गया। इसके साथ ही एक किडनी और लिवर का अन्य मरीजों में प्रत्यारोपण के लिए सुरक्षित और संवेदनशीलता के साथ ग्रीन कारीडोर के माध्यम से बंसल अस्पताल में भेजा गया। चिकित्सक दल द्वारा पूरी सावधानी और गंभीरता बरतते हुये दोनों कार्निया को एम्स भोपाल के आई बैंक में संरक्षित किया गया। इन कार्निया से कॉर्नियल प्रत्यारोपण के जरिए अन्य मरीजों की आँखों में रोशनी लौटाई जा सकेगी। एम्स भोपाल की प्रत्यारोपण टीम और संबंधित चिकित्सा दलों के समन्वित प्रयासों से विभिन्न अंगों एवं ऊतकों के सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण के साथ ही पांच इंसानों को नया और बेहतर जीवन मिल सकेगा। अंगदान की प्रक्रिया में प्रत्यारोपण, परिवहन और संरक्षण में एम्स भोपाल की चिकित्सा एवं प्रत्यारोपण टीम, ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर्स, अस्पताल प्रशासन, यातायात पुलिस और पूरी प्रक्रिया से जुड़े सभी संबंधित विभागों के महत्वपूर्ण योगदान के फलस्वरूप तीन इंसानों को त्वरित रूप से नया जीवन मिल सका।
अपने गहरे दुख और व्यक्तिगत क्षति के बीच स्वर्गीय श्री सुमित सोनी के परिजन द्वारा अंगदान जैसा असाधारण निर्णय लेने के लिए वे विशेष प्रशंसा एवं सम्मान के पात्र हैं। उनका यह निःस्वार्थ कदम समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देता है कि एक जीवन के समाप्त होने के बाद भी अंगदान के माध्यम से कई अन्य लोगों को जीवन की नई उम्मीद दी जा सकती है। इस अवसर पर स्वर्गीय श्री सुमित सोनी के पार्थिव शरीर को मध्य प्रदेश पुलिस की टीम द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर उन्हें सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी गई। यह सम्मान उनके परिवार के उस महान एवं अनुकरणीय निर्णय के प्रति समाज और प्रशासन की और से कृतज्ञता का प्रतीक है, जिसके माध्यम से अंगदान द्वारा पाँच लोगों को जीवन की नई आशा मिली है।स्वर्गीय श्री सुमित सोनी के परिजनों ने गहरे दुख के बीच अंगदान का असाधारण निर्णय लेकर समाज के सामने बेमिसाल उदाहरण प्रस्तुत किया, जिससे पांच गंभीर रूप से बीमार मरीजों को नया जीवन मिल सकेगा।
2. एम्स भोपाल के चिकित्सक दल ने एक किडनी का सफल प्रत्यारोपण एम्स भोपाल में भर्ती मरीज में किया, जबकि एक किडनी और लिवर को ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से सुरक्षित रूप से बंसल अस्पताल भेजा गया।
3. दोनों कॉर्निया एम्स भोपाल के आई बैंक में संरक्षित किए गए, जिनसे कॉर्नियल प्रत्यारोपण द्वारा अन्य मरीजों की आँखों में रोशनी लौटाई जा सकेगी।
4. प्रत्यारोपण टीम, ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर्स, अस्पताल प्रशासन, यातायात पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई।
5. मध्य प्रदेश पुलिस की टीम ने स्वर्गीय श्री सुमित सोनी के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी, जो परिवार के निःस्वार्थ निर्णय के प्रति समाज और प्रशासन की कृतज्ञता का प्रतीक है।
मृत्यु के बाद दूसरों को नयी जिंदगी देने के लिये स्वर्गीय श्री सुमित सोनी के परिजनों ने अंगदान जैसा असाधारण निर्णय लेकर बेमिसाल उदाहरण प्रस्तुत किया है। मानव अंग को अन्य शरीर में प्रत्यारोपण के लिये एम्स भोपाल के डाक्टरों की टीम ने संवेदनशीलता के साथ गंभीर रुप से बीमार पांच मरीजों को नया जीवन देने में उल्लेखनीय भूमिका अदा की।
स्वर्गीय श्री सुमित सोनी के परिजनों द्वारा उनके अंगदान करने के निःस्वार्थ फैसले के बाद एम्स भोपाल के डाक्टरों की टीम ने तत्परता से अंग प्रत्यारोपण की प्रक्रिया आरम्भ की। इस जटिल और सुरक्षित प्रक्रिया में एम्स भोपाल के चिकित्सक दल द्वारा एक किडनी का सफल प्रत्यारोपण एम्स भोपाल में भर्ती एक मरीज में किया गया। इसके साथ ही एक किडनी और लिवर का अन्य मरीजों में प्रत्यारोपण के लिए सुरक्षित और संवेदनशीलता के साथ ग्रीन कारीडोर के माध्यम से बंसल अस्पताल में भेजा गया। चिकित्सक दल द्वारा पूरी सावधानी और गंभीरता बरतते हुये दोनों कार्निया को एम्स भोपाल के आई बैंक में संरक्षित किया गया। इन कार्निया से कॉर्नियल प्रत्यारोपण के जरिए अन्य मरीजों की आँखों में रोशनी लौटाई जा सकेगी। एम्स भोपाल की प्रत्यारोपण टीम और संबंधित चिकित्सा दलों के समन्वित प्रयासों से विभिन्न अंगों एवं ऊतकों के सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण के साथ ही पांच इंसानों को नया और बेहतर जीवन मिल सकेगा। अंगदान की प्रक्रिया में प्रत्यारोपण, परिवहन और संरक्षण में एम्स भोपाल की चिकित्सा एवं प्रत्यारोपण टीम, ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर्स, अस्पताल प्रशासन, यातायात पुलिस और पूरी प्रक्रिया से जुड़े सभी संबंधित विभागों के महत्वपूर्ण योगदान के फलस्वरूप तीन इंसानों को त्वरित रूप से नया जीवन मिल सका।
अपने गहरे दुख और व्यक्तिगत क्षति के बीच स्वर्गीय श्री सुमित सोनी के परिजन द्वारा अंगदान जैसा असाधारण निर्णय लेने के लिए वे विशेष प्रशंसा एवं सम्मान के पात्र हैं। उनका यह निःस्वार्थ कदम समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देता है कि एक जीवन के समाप्त होने के बाद भी अंगदान के माध्यम से कई अन्य लोगों को जीवन की नई उम्मीद दी जा सकती है। इस अवसर पर स्वर्गीय श्री सुमित सोनी के पार्थिव शरीर को मध्य प्रदेश पुलिस की टीम द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर उन्हें सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी गई। यह सम्मान उनके परिवार के उस महान एवं अनुकरणीय निर्णय के प्रति समाज और प्रशासन की और से कृतज्ञता का प्रतीक है, जिसके माध्यम से अंगदान द्वारा पाँच लोगों को जीवन की नई आशा मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button