एजुकेशनखबरमध्य प्रदेश

स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में ‘दिवाली स्किल वाली 2026’ का भव्य आयोजन

पहले दिन करीब 3,000 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा; स्वदेशी उत्पादों, क्रिएटिव स्टॉल्स, फूड जोन और फ्रेशर्स नाइट रहे आकर्षण का केंद्र

भोपाल, 3 नवंबर 2026।* कौशल, रचनात्मकता और उत्सव के रंगों से सजे स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी, भोपाल में दो दिवसीय वार्षिक आयोजन *‘दिवाली स्किल वाली 2026’* का आज उत्साहपूर्ण आयोजन हुआ। दीपावली के उल्लास को कौशल-आधारित शिक्षा, व्यावहारिक अनुभव और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने वाली इस पहल में पहले दिन करीब 3,000 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के चांसलर *डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी* उपस्थित रहे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु *डॉ. विजय सिंह* एवं कुलसचिव *डॉ. सितेश कुमार सिन्हा* भी मौजूद रहे।

‘दिवाली स्किल वाली’ के माध्यम से विद्यार्थियों को पारंपरिक कला, रचनात्मकता, उद्यमशीलता और व्यावहारिक कौशल से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन में विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों और रचनात्मक वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें होम डेकोर एवं लाइटिंग, ज्वैलरी, हैंडीक्राफ्ट उत्पाद, क्रिएटिव कैंडल्स, एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स और पेंटिंग्स सहित अनेक आकर्षक उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। इन स्टॉल्स के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा और उद्यमशीलता प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।

फ्रेशर्स नाइट में फैशन शो और डीजे सफिन की प्रस्तुति ने बांधा समां

आयोजन के तहत शाम को फ्रेशर्स नाइट का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान आयोजित फैशन शो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के आकर्षक और रचनात्मक आउटफिट्स को प्रदर्शित करते हुए अपनी फैशन सेंस और आत्मविश्वास का परिचय दिया। वहीं, डीजे सफिन की शानदार प्रस्तुति ने शाम के उत्साह को दोगुना कर दिया। बॉलीवुड के लोकप्रिय गानों और शानदार म्यूजिक पर विद्यार्थी देर तक थिरकते नजर आए। फैशन, संगीत और मनोरंजन से सजी फ्रेशर्स नाइट ने आयोजन को यादगार बना दिया।

ओपन माइक में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

कार्यक्रम का एक अन्य प्रमुख आकर्षण ओपन माइक सेशन रहा, जिसमें स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने डांस और म्यूजिक की प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंच पर उनकी रचनात्मक अभिव्यक्ति और उत्साह ने आयोजन को जीवंत बना दिया।

फूड जोन बना विशेष आकर्षण

आयोजन में फूड जोन भी आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। यहां विभिन्न पारंपरिक और लोकप्रिय व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी पहुंचे। कुल्हड़ शोरबा, चिली गार्लिक नूडल्स, अनारकली पापड़ी चाट, लिट्टी-चोखा और छोले-भटूरे जैसे व्यंजनों ने फूड जोन को खास बना दिया।

इस अवसर पर *डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, चांसलर, स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी* ने कहा, “दिवाली स्किल वाली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक कौशल को एक मंच पर लाने की महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने, नवाचार करने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।”

*डॉ. विजय सिंह, कुलगुरु, स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी* ने कहा, “हमारा प्रयास है कि विद्यार्थी किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव और रचनात्मक गतिविधियों से भी सीखें। ऐसे आयोजन उनमें आत्मविश्वास, टीम भावना और कौशल विकास को बढ़ावा देते हैं।”

*डॉ. सितेश कुमार सिन्हा, कुलसचिव, स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी* ने कहा, “दिवाली स्किल वाली विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और हुनर प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करती है। यह पहल शिक्षा, कौशल, संस्कृति और उद्यमशीलता को एक साथ जोड़ने का सार्थक प्रयास है।”

आयोजन की संयोजक *डॉ. टीना तिवारी* ने कहा, “हमारा प्रयास है कि विद्यार्थी अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप कुछ नया सीखें और अपनी रचनात्मकता को वास्तविक रूप दें। इस आयोजन के माध्यम से कौशल विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और आत्मनिर्भरता के संदेश को आगे बढ़ाया जा रहा है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button