खबरमध्य प्रदेश

लायंस इंटरनेशनल एमडी 3233 के ‘आरएलएलआइ’ (RLLI) प्रशिक्षण एवं उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन

​नर्मदामपुरम: लायंस इंटरनेशनल एमडी 3233 के तत्वावधान में रीजनल लायंस लीडरशिप इंस्टीट्यूट (RLLI) के अंतर्गत एक भव्य और प्रेरणादायक तीन दिवसीय (13 से 15 नवंबर 2026) आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ होने जा रहा है। यह कार्यक्रम​​दिनांक: 13 नवंबर 2026, दिन शुक्रवार ​समय: प्रातः 11:30 बजे ​स्थान: साई कृष्णा हिलव्यू रिजॉर्ट, नर्मदापुरम मैं संपन्न होगा।
​इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पीएमजेएफ लायन डॉ. कुलभूषण मित्तल (इंटरनेशनल डायरेक्टर E) उपस्थित रहेंगे। साथ ही, गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में एमजेएफ लायन मनीष शाह (जीएटी एरिया लीडर) अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
​कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए काउंसिल चेयरपर्सन पीएमजेएफ लायन प्रवीण वशिष्ठ, काउंसिल सेक्रेटरी पीएमजेएफ लायन सुधीर बाजपेयी, काउंसिल ट्रेजरार पीएमजेएफ लायन अनिल खंडेलवाल, जीएलटी कोऑर्डिनेटर पीएमजेएफ लायन कमल भंडारी और को-होस्ट डीजी पीएमजेएफ लायन महेश मालवीय विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
​माँ नर्मदा की भव्य संध्या आरती: सेठानी घाट पर माँ नर्मदा की अलौकिक संध्या आरती का विशेष आयोजन।
​सांस्कृतिक संध्या: मस्ती भरे गीतों और शानदार लोक नृत्य की प्रस्तुतियां।
​स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती: संगीत के साथ जुम्बा और हार्टफुलनेस मेडिटेशन सत्र।
​भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी: प्रशिक्षण के अंतिम दिन भव्य समापन समारोह।
​लायन अरुण कुमार सोनी (जीएटी एवं मल्टीपल मल्टीमीडिया प्रभारी) ने इस आयोजन की रूपरेखा और प्रचार-प्रसार पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह लीडरशिप इंस्टीट्यूट न केवल नेतृत्व कौशल को निखारने का कार्य करेगा, बल्कि सभी लायन साथियों को एक सूत्र में पिरोकर एक मजबूत परिवार की भावना को सुदृढ़ करेगा।
​समिति द्वारा सभी सम्मानित सदस्यों से आग्रह किया गया है कि वे इस ऐतिहासिक और ज्ञानवर्धक आयोजन में सहर्ष सम्मिलित होकर इसे सफल बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button