खबरमध्य प्रदेशहेल्थ

एम्स भोपाल में सहायक प्रोफेसरों के पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल द्वारा विभिन्न विभागों, यथा सामान्य चिकित्सा, कार्डियोलॉजी, बर्न्स एवं प्लास्टिक सर्जरी, मेडिकल जेनेटिक्स तथा पीडियाट्रिक सर्जरी आदि में संविदा के आधार पर 45 सहायक प्रोफेसरों के पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन क्रमांक ADM2(5)/2026/AIIMS/BPL/AP Contractual/8133 दिनांक 01.10.2026 के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। उक्त विज्ञापन के अंतर्गत संविदा आधार पर सहायक प्रोफेसर के पद हेतु निर्धारित समेकित मासिक पारिश्रमिक को संशोधित कर ₹1,90,000/- (रुपये एक लाख नब्बे हजार मात्र) प्रतिमाह कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, उक्त विज्ञापन के अंतर्गत आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि को संस्थान की वेबसाइट पर शुद्धिपत्र प्रकाशित होने की तिथि से सात (07) दिनों के लिए बढ़ाया गया है। तदनुसार, आवेदन प्राप्त होने की संशोधित अंतिम तिथि शुद्धिपत्र के संस्थान की वेबसाइट पर प्रकाशित होने की तिथि से सातवाँ दिन होगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र, अपनी पात्रता के समर्थन में आवश्यक दस्तावेजों सहित, ई-मेल के माध्यम से contractual@aiimsbhopal.edu.in पर विस्तारित अवधि के भीतर भेज सकते हैं। मूल विज्ञापन में उल्लिखित अन्य सभी नियम एवं शर्ते यथावत रहेंगी।
Applications invited for the posts of Assistant Professors at AIIMS Bhopal

AIIMS Bhopal had invited applications vide Advertisement No. ADM-2(5)/2026/AIIMS/BPL/AP Contractual/8133 dated 01.10.2026 for engagement of 45 Assistant Professors on a contractual basis in various departments, including General Medicine, Cardiology, Burns & Plastic Surgery, Medical Genetics and Paediatric Surgery, among others. The consolidated monthly remuneration for the post of Assistant Professor on contractual basis has now been revised to 21,90,000/- (Rupees One Lakh Ninety Thousand only) per month. Further, the last date for submission of applications under the said advertisement has been extended by seven (07) days from the date of publication of the corrigendum on the Institute website. Accordingly, the revised last date shall be the seventh day from the date of publication of the corrigendum on the institute website. Interested and eligible candidates may submit their duly filled-in application form in the prescribed format available on the Institute website, along with requisite documents in support of their eligibility, by email at contractual@aiimsbhopal.edu.in within the extended period.
All other terms and conditions of the original advertisement shall remain unchanged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button