राजनीतिक

यूपी: अखिलेश यादव का बड़ा आरोप- आजम खां को अज्ञात स्थान पर ले जा रहा प्रशासन, सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खां को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि आजम खान को गाजियाबाद की डासना जेल से किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया जा रहा है। अखिलेश ने प्रशासन से उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने की अपील की।अखिलेश यादव ने लिखा, “ये समाचार मिला है कि आदरणीय आजम खां साहब को प्रशासन द्वारा गाजियाबाद की डासना जेल से किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया जा रहा है। ये प्रशासन की जिम्मेदारी है कि उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। कोई भी लापरवाही न बरती जाए

टीम के साथ भारी फोर्स मौजूद रहा

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां को ईडी की विशेष अदालत ने तीन दिन की  रिमांड पर भेज दिया है। बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे ईडी की टीम फोर्स के साथ डासना स्थित जिला कारागार पहुंची और आजम खां को अपनी अभिरक्षा में लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई।

जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि ईडी के चाहे अधिकारियों ने जिला कारागार में कोर्ट के आदेश तामील कराए। जिसके बाद आजम खां को लेकर ईडी की टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई। टीम के साथ भारी फोर्स मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button