अध्यात्मखबर

चमोली: कपाट बंद होने से पहले बदरीनाथ धाम में बढ़ी भीड़, हाईवे पर लगा लंबा जाम, यात्रियों का बिगड़ा शेड्यूल

बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा को अब सिर्फ चार दिन का समय शेष है और बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के बदरीनाथ पहुंचने का सिलसिला जारी है। 11 नवंबर को केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के बाद वहां पहुंचे अधिकांश तीर्थयात्रियों के बदरीनाथ धाम पहुंचने से अचानक यात्रा में बढ़ोतरी हो गई। ऐसे में बदरीनाथ में अधिकांश होटल फुल रहे। इधर, बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जगह-जगह तीर्थयात्रियों को जाम का सामना करना पड़ रहा है और जाम से तीर्थयात्रियों का यात्रा शेड्यूल बिगड़ रहा है।

ज्योतिर्मठ से विष्णुप्रयाग तक अधिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। यहां दस किलोमीटर एरिया में सड़क संकरी होने से बार-बार वाहनों का जाम लग रहा है। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से यहां वनवे सिस्टम से वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही है। वहीं भनेरपाणी भूस्खलन क्षेत्र में भी वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं। हरियाणा के तीर्थयात्री वरुण, अनामिका और कुणाल का कहना है कि बृहस्पतिवार को वे पीपलकोटी से बदरीनाथ के लिए निकले थे।बदरीनाथ मंदिर के दर्शनों के बाद माणा गांव घूमने का कार्यक्रम था मगर ज्योतिर्मठ में जाम में फंसे रहने के कारण शेड्यूल बिगड़ गया। यूपी के रामपुर से पहुंचे विनोद प्रकाश, रजनी और रितिक का कहना है कि पीपलकोटी और ज्योतिर्मठ में करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे।

वहीं, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह का कहना है कि यात्रा वाहनों के बढ़ने से ज्योतिर्मठ में वनवे सिस्टम से वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही है। अधिक देर तक जाम लगने नहीं दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button