बिज़नेस

मोटोरोला ने लॉन्च किया motorola edge 70 neo: एआई-पावर्ड 50MP सोनी LYTIA™️ 710 कैमरा, आरामदायक क्वाड-कर्व्ड डिजाइन, स्नैपड्रैगन®️ 7s जेन 3 परफॉर्मेंस, शानदार 6.8-इंच 1.5K 144Hz एक्सट्रीम एमोलेड डिस्प्ले और दमदार 7000mAh बैटरी से लैस हर लिहाज से पूरा प्रीमियम स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत मात्र 34,999 रुपये*

motorola edge 70 neo में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (ओआईएस), पैंटोन™️ वैलिडेटेड कलर्स और स्किन टोन, वीडियो HDR, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 10x सुपर जूम के साथ एआई-पावर्ड 50MP सोनी LYTIA™️ 710 मुख्य कैमरा दिया गया है, जो किसी भी रोशनी में शानदार और बारीक तस्वीरें लेता है।
• यह स्मार्टफोन सिल्क से प्रेरित और एसीटेट फिनिश के साथ आरामदायक क्वाड-कर्व्ड डिजाइन में आता है, और साथ में पैंटोन™️ के चुने हुए खास रंग मिलते हैं।
• डिवाइस में 17.22cm (6.8″) एक्सट्रीम एमोलेड सुपर एचडी (1.5K) 144Hz क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसमें पैंटोन वैलिडेटेड™️ कलर्स और स्किन टोन, HDR10+, 100% DCI-P3 कलर गैमट और 5200 निट्स तक की अधिकतम ब्राइटनेस मिलती है।
• स्नैपड्रैगन®️ 7s जेन 3 चिपसेट से लैस motorola edge 70 neo एक बड़े 4466mm² वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम के साथ सुपरचार्ज्ड परफॉर्मेंस देता है।
• स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 53 घंटे तक का बैटरी बैकअप देती है। इसमें टर्बोपावर™️ चार्जिंग, 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और गेमटाइम मोड में बायपास चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
• motorola edge 70 neo 17 MIL-STD-810H परीक्षणों के साथ मिलिट्री-ग्रेड मजबूती, कॉर्निंग®️ गोरिल्ला®️ ग्लास 7i की सुरक्षा और SGS-टेस्टेड IP64 रेटिंग वाला वाटर रेसिस्टेंस देता है।
• इस डिवाइस में एक खास मैक्रो कैमरा, एक 3-इन-1 लाइट सेंसर और 32MP का सेल्फी कैमरा है, साथ ही स्मूथ 4K वीडियो बनाने के लिए एडैप्टिव स्टेबलाइजेशन भी दिया गया है।
• एआई-पावर्ड फोटो एन्हैंसमेंट इंजन, कई कैमरा फीचर्स और गूगल फोटोज के एडिटिंग अनुभव यूजर्स को अपने खास पलों को कैद करने, निखारने और साझा करने में मदद करते हैं।
• यह स्मार्टफोन डॉल्बी एटमॉस®️ और दो बड़े स्टीरियो स्पीकर के साथ जीवंत मनोरंजन का अनुभव देता है।
• एंड्रॉयड™️ 16 पर आधारित हेलो यूएक्स के साथ चलने वाला motorola edge 70 neo तीन एश्योर्ड एंड्रॉयड™️ ओएस अपग्रेड और 2031 तक सिक्योरिटी मेंटेनेंस रिलीज (एसएमआर) के साथ आता है।
नई दिल्ली, 24 नवंबर 2026: मोबाइल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में दुनिया की प्रमुख कंपनी तथा भारत के प्रमुख~ एआई स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने आज motorola edge 70 neo के लॉन्च की घोषणा की। एआई-पावर्ड फोटोग्राफी, आरामदायक क्वाड-कर्व्ड डिजाइन, इमर्सिव डिस्प्ले, दमदार परफॉर्मेंस और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी के साथ इस स्मार्टफोन को हर बारीकी कैद करने के लिए बनाया गया है। एआई-पावर्ड 50MP सोनी LYTIA™️ 710 कैमरा, 17.22cm (6.8″) एक्सट्रीम एमोलेड सुपर एचडी (1.5K) डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन®️ 7s जेन 3 चिपसेट और 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ motorola edge 70 neo अलग पहचान वाले डिजाइन, काम की तकनीक और रोजमर्रा की मजबूती का बेहतरीन संगम पेश करता है।
motorola edge 70 neo अपने 50MP सोनी LYTIA™️ 710 मुख्य कैमरे के साथ एआई-पावर्ड फोटोग्राफी को सबसे आगे रखता है। असली जैसे रंग और बनावट के लिए एआई-ट्यून्ड यह कैमरा ऑटोमैटिक मोशन डिटेक्शन और तेज शटर रिस्पॉन्स का इस्तेमाल करता है, जिससे बिना धुंधलेपन वाली साफ तस्वीरें लेने में मदद मिलती है। ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (ओआईएस) खासकर मुश्किल रोशनी में फोटो की स्पष्टता और बारीकियों को और बेहतर बनाता है। पैंटोन™️ वैलिडेटेड कलर्स और स्किन टोन के साथ यूजर्स दुनिया को भरोसे के साथ ठीक वैसा ही कैद कर सकते हैं, जैसा वे देखते हैं। इसके अलावा यह कैमरा वीडियो एचडीआर, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 10x सुपर जूम को भी सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स जीवंत दृश्यों और दूर की चीजों को ज्यादा साफ कैप्चर कर सकते हैं।
मुख्य कैमरे के साथ-साथ इसमें बारीक चीजें कैद करने के लिए एक खास मैक्रो कैमरा और सही रोशनी का अंदाजा लगाने के लिए 3-इन-1 लाइट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 32MP का सेल्फी कैमरा है, और मुख्य लेंस व सेल्फी कैमरा दोनों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ एडैप्टिव स्टेबलाइजेशन की सुविधा मिलती है। बैकग्राउंड में काम करने वाला एआई-पावर्ड फोटो एन्हैंसमेंट इंजन आसानी से प्रोफेशनल क्वालिटी की फोटो देने में मदद करता है। इसके अन्य कैमरा फीचर्स में डायनामिक बोकेह के साथ पोर्ट्रेट मोड, कई फोकल लेंथ, सिग्नेचर स्टाइल, ऑटो नाइट विजन, ऑटो स्माइल कैप्चर, डुअल कैप्चर, फेस रिटच, जेस्चर कैप्चर, फोटो बूथ, प्रो मोड, पैनोरमा और लाइव फिल्टर्स शामिल हैं। नए सिरे से डिजाइन किए गए कैमरा UI 5.0 की मदद से मोड बदलना, सेटिंग्स देखना और कैमरा ट्यूटोरियल समझना और भी आसान हो जाता है।
motorola edge 70 neo में अपनी यादों को व्यवस्थित करने, एडिट करने और शेयर करने के लिए गूगल फोटोज के कई फीचर्स भी मिलते हैं। यूजर्स बातचीत के जरिए एडिटिंग^^ के लिए आस्क फोटोज, फोटो टु वीडियो, रिकैप, इमेज एडिटर, रीमिक्स, ऑटो फ्रेम, मैजिक इरेजर, फोटो अनब्लर, पोर्ट्रेट ब्लर, पोर्ट्रेट लाइट, रीइमेजिन, सिनेमैटिक फोटोज, हाईलाइट वीडियो और वीडियो प्रिसेट जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आराम और खास कारीगरी को साथ लाते हुए motorola edge 70 neo में क्वाड-कर्व्ड डिजाइन दिया गया है, जो हाथ में सहज और स्वाभाविक पकड़ देता है। इसका आगे का मुड़ा हुआ ग्लास पिछले हिस्से के साथ इतने सलीके से मिलता है कि फोन में कोई नुकीला किनारा महसूस नहीं होता और पूरा फोन एक लय में ढला हुआ दिखता है। यह स्मार्टफोन तीन खास फिनिश में आता है: सिल्क से प्रेरित, एसीटेट और लेदर से प्रेरित। इन्हें इस तरह तैयार किया गया है कि रोज के इस्तेमाल में ये जल्दी खराब न हों और इनका सलीकेदार लुक बना रहे। इसकी एसीटेट फिनिश हल्की चमक के साथ हर फोन को एक अलग और अनोखा पैटर्न देती है, वहीं सिल्क से प्रेरित फिनिश छूने पर लग्जरी का अहसास कराती है। पैंटोन कलर इंस्टिट्यूट™️ के साथ मिलकर तैयार किए गए इसके चुनिंदा रंगों में पैंटोन™️ माउंटेन व्यू, ग्रे लिलैक, मिल्की ब्लू और सेज शामिल हैं।
डिस्प्ले की बात करें तो motorola edge 70 neo में 17.22cm (6.8″) एक्सट्रीम एमोलेड सुपर एचडी (1.5K) क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो ज्यादा स्पष्ट और जीवंत अनुभव देता है। 1272p रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्क्रॉलिंग, गेमिंग और मनोरंजन के दृश्य और भी स्मूथ दिखते हैं। इसमें पैंटोन वैलिडेटेड™️ कलर्स और स्किन टोन, HDR10+, 100% DCI-P3 कलर गैमट और 10-बिट कलर डेप्थ मिलती है, जिससे तस्वीरें और वीडियो असली जैसे लगते हैं। डिस्प्ले की अधिकतम ब्राइटनेस 5200 निट्स तक जाती है, और गीले हाथों या हल्की नमी में भी स्क्रीन चलाने के लिए वाटर टच तकनीक दी गई है। इसके अलावा डॉल्बी एटमॉस®️ और दो बड़े स्टीरियो स्पीकर मिलकर सराउंड साउंड का अनुभव देते हैं।
motorola edge 70 neo में स्नैपड्रैगन®️ 7s जेन 3 चिपसेट दिया गया है, जो रोजमर्रा के कामों, मनोरंजन और गेमिंग में बेहद तेज परफॉर्मेंस देता है। भारी काम या लंबे गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा और तेज बनाए रखने के लिए इसमें 4466mm² का बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है। इसमें सर्कल टु सर्च और गूगल जेमिनी जैसे स्मार्ट एआई फीचर्स भी मिलते हैं, जो रोज के कामों, सीखने, लिखने, योजना बनाने और रचनात्मक कामों में मदद करते हैं। फोन में UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है, और रैम व स्टोरेज के विकल्प अलग-अलग बाजारों के हिसाब से अलग हो सकते हैं। एआई रैम बूस्ट खाली स्टोरेज को कुछ समय के लिए वर्चुअल रैम में बदल सकता है, जिससे मल्टीटास्किंग आसान होती है।
आरामदायक डिजाइन के बावजूद motorola edge 70 neo में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 53 घंटे तक चल सकती है। यह बैटरी लगातार 37 घंटे तक वीडियो चलाने, 156 घंटे तक गाने सुनने और 24 घंटे तक सोशल मीडिया इस्तेमाल करने का बैकअप देती है। इसमें जल्दी चार्ज करने के लिए टर्बोपावर™️ चार्जिंग मिलती है, साथ ही 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी है। गेमटाइम मोड में बायपास चार्जिंग से सपोर्टेड गेम्स खेलते समय बिजली बैटरी को छोड़कर सीधे फोन तक पहुंचती है।
रोज के इस्तेमाल में टिकाऊपन के लिए motorola edge 70 neo में मिलिट्री-ग्रेड मजबूती, कॉर्निंग®️ गोरिल्ला®️ ग्लास 7i की सुरक्षा और एसजीएस-टेस्टेड IP64 रेटिंग वाला वाटर रेसिस्टेंस मिलता है। यह फोन एसजीएस-प्रमाणित MIL-STD-810H मानकों पर खरा उतरता है और -20°C से 60°C तक के तापमान, 95% तक नमी और अन्य कठिन परिस्थितियों में परखा गया है। इसे रोजमर्रा के हल्के झटकों और गलती से गिरने को झेलने के लिए बनाया गया है, और इसका अंदरूनी ढांचा व बाहरी मटेरियल झटके को सोखने में मदद करते हैं। गोरिल्ला®️ ग्लास 7i से गिरने और खरोंच लगने से 2 गुना बेहतर सुरक्षा मिलती है, जबकि IP64 रेटिंग फोन को गलती से गिरे पानी, छींटों और धूल से बचाती है।
एंड्रॉयड™️ 16 पर आधारित हेलो यूएक्स के साथ आने वाला motorola edge 70 neo फोन चलाने का आसान और अपनी पसंद के मुताबिक अनुभव देता है। इसमें तीन पक्के एंड्रॉयड™️ ओएस अपग्रेड और 2031 तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया गया है। हेलो यूएक्स की मदद से यूजर्स फोन के फॉन्ट, रंग, आइकन, वॉलपेपर और स्क्रीन की बनावट को अपने हिसाब से बदल सकते हैं, वहीं आसान जेस्चर रोज के काम को और भी सरल बना देते हैं। इसके अन्य उपयोगी फीचर्स में स्क्रीनशॉट लेते समय निजी जानकारी को ऑटो ब्लर करने की सुविधा, बच्चों के लिए अलग स्पेस, और फोन की स्क्रीन को टीवी, बड़ी स्क्रीन या कंप्यूटर से जोड़ने का विकल्प शामिल है। सुरक्षा से जुड़ी सभी सेटिंग्स एक ही जगह मिल जाती हैं, जिससे यूजर्स का अपने फोन पर ज्यादा नियंत्रण रहता है। इसके अलावा एनएफसी फीचर की मदद से यूजर्स तुरंत कॉन्टैक्ट, फोटो या वीडियो भेज सकते हैं और दुकानों में पेमेंट मशीन के पास फोन रखकर सीधे पेमेंट भी कर सकते हैं।
इस लॉन्च के अवसर पर मोटोरोला इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री टी.एम. नरसिम्हन ने कहा, “मोटोरोला में हमारा मानना है कि सार्थक इनोवेशन का मतलब ऐसी तकनीक बनाना है, जो लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाए, उनकी पसंद के मुताबिक ढल जाए और हर किसी की पहुंच में हो। motorola edge 70 neo के जरिए हम आज के ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक ही फोन में एआई-पावर्ड फोटोग्राफी, सोच-समझकर तैयार डिजाइन, इमर्सिव मनोरंजन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस लेकर आए हैं। इसके सोनी LYTIA™️ 710 कैमरा और हाथ में आराम से फिट होने वाले क्वाड-कर्व्ड डिजाइन से लेकर इसकी लंबे समय तक चलने वाली बैटरी और रोज के इस्तेमाल की मजबूती तक, यह फोन ग्राहकों तक काम का इनोवेशन पहुंचाने की हमारी लगातार कोशिश की झलक है।”
एआई-पावर्ड इमेजिंग, आरामदायक क्वाड-कर्व्ड डिजाइन, सिनेमाई डिस्प्ले, दमदार परफॉर्मेंस, लंबे समय तक चलने वाली बैटरी और भरोसेमंद मजबूती के साथ motorola edge 70 neo को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यूजर्स हर बारीकी को कैमरे में कैद कर सकें और हर पल का भरपूर आनंद उठा सकें।
उपलब्धता:
motorola edge 70 neo 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट और पैंटोन™️ के चुने हुए इन खास रंगों में उपलब्ध होगा: माउंटेन व्यू, ग्रे लिलैक, मिल्की ब्लू और सेज।
motorola edge 70 neo की बिक्री 1 दिसंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, Motorola.in और रिलायंस डिजिटल सहित प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। इसकी शुरुआती विशेष कीमत मात्र 34,999 रुपये* है।
लॉन्च कीमत:
8GB रैम + 128GB स्टोरेज: 40,999 रुपये
विशेष शुरुआती लॉन्च कीमत:
सीमित समय (10 दिनों) के लिए 3,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट
फ्लैट डिस्काउंट के बाद लॉन्च कीमत: 37,999 रुपये
3,000 रुपये का बैंक कैशबैक ऑफर या एक्सचेंज ऑफर
आसान खरीद के ऑफर्स:
• प्रमुख बैंकों के कार्ड पर 3,000 रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट
• प्रमुख बैंकों पर 9 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई
ऑपरेटर ऑफर:
जियो सिम ऑफर: ग्राहक एक खास जियो ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं, जिसमें 399 रुपये के रिचार्ज पर 4,000 रुपये* मूल्य का 12 महीने का मुफ्त कैनवा प्रो सब्सक्रिप्शन शामिल है। इससे ग्राहकों को और ज्यादा फायदा मिलता है। नियम और शर्तें लागू।
प्रभावी नेट कीमत (ऑफर्स सहित):
8GB रैम + 128GB स्टोरेज: 34,999 रुपये*
*इसमें 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और सीमित समय के लिए 3,000 रुपये की विशेष सीधी छूट शामिल है। नियम व शर्तें लागू।
8GB रैम + 128GB स्टोरेज: 4,222 रुपये/माह*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button