पलासी जैन मंदिर में 25 को ध्वजारोहण के साथ पाषाण से भगवान बनने का अनुष्ठान शुरू जयकारों के साथ संतो की अगवानी
भोपाल पाषाण से भगवान बनने के अनुष्ठान के लिए जैन संतों का श्री धर्म नाथ जिनालय पलासी मे भव्य प्रवेश हुआ समाज जनों ने जयकारो के साथ अगवानी की, प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया गर्भ जन्म तप ज्ञान मोक्ष पांच कल्याणक की विधि विधान से क्रियाओं के साथ पाषाण से भगवान बनने का अनुष्ठान होगा, आचार्य श्री समय सागर महाराज के शिष्य मुनिश्री चंदप्रभा सागर, मुनिश्री निग्रंन्थ सागर मुनिश्री निराश्रव सागर मुनिश्री उचित सागर मुनिश्री विनीत सागर महाराज के सानिध्य में 25 नवंबर को ध्वजारोहण होगा, घट यात्रा के साथ स्थल शुद्धि, वेदी शुद्धि पात्र शुद्धि आदि क्रियाएं होंगे, सभी धार्मिक क्रियाओं को संपादित करने के लिए अनुष्ठान के मुख्य पात्र
सौधर्म इंद्र डॉ. देवांश डॉ. हर्षिता जैन,
कुबैर राजीव श्रीमती ऋचा जैन
महायज्ञनायक अभिषेक अलका जैन ईशान इंद्र नवीन जैन सनत इंद्र नरेंद्र जैन भरत चक्रवर्ती रोहित संयम जैन राजा सोम आयुष सोनाली बने हे, नवीन जिनालय में कल्प वृक्ष की प्रति कृति की नवीन वेदिका में पाषाण ओर अष्ट धातु की प्रतिमाएं विराजमान होगी


