खबरमध्य प्रदेश

26 सितंबर को देश के समस्त जिला मुख्यालयों पर यूपीएस/ एनपीएस के खिलाफ आक्रोश मार्च होगा

NMOPS की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

नयी दिल्ली। NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार *बन्धु* की अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय महासचिव स्थित प्रज्ञा के संचालन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 15 सितंबर को दिल्ली में आयोजित की गई। इस मीटिंग में भारत के समस्त प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्षों तथा महासचिवों ने भाग लिया। जिसमें आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। जिसके तहत  26 सितंबर को देश के समस्त जिला मुख्यालयो पर यूपीएस/ एनपीएस के खिलाफ आक्रोश मार्च होगा।15 दिसंबर 2024 को दिल्ली में NMOPS का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय अधिवेशन में ही नये साल के कार्यक्रमों की मजबूत रूपरेखा बनेगी।हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी तथा दानिश इमरान को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया।रमेन्द्र श्रीवास्तव, हीरानंद नरवरिया व सूर्या सिंह पाँवर को राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। छत्तीसगढ़ में आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सचिव परमानंद डेहरिया को छत्तीसगढ़ का प्रभारी तथा विजेंद्र धारीवाल को चंडीगढ़ का प्रभारी बनाया गया। केंद्रीय कर्मियों की कर्मचारी यूनियन के साथ कोआर्डिनेशन बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया जिसमें राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अमरीक सिंह, राष्ट्रीय सचिव प्रेम सागर तथा राजस्थान प्रदेश महासचिव जगदीश यादव को शामिल किया गया। श्री डी एन सिंह को राष्ट्रीय संरक्षक के रूप में शामिल किया गया। उन्हें विभिन्न संगठनों से तालमेल करके आंदोलन को और मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई। प्रत्येक राज्य से दो सदस्यों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा। साथ ही केंद्रीय कर्मचारी संगठनों से भी प्रतिनिधि शामिल किए जाएंगे।विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को संरक्षक/ सलाहकार व समन्वय मंडल में शामिल किया जाएगा।हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली जम्मू कश्मीर तथा झारखंड में आगामी चुनाव में *वोट फॉर ओपीएस* अभियान चलाया जाएगा।इस राष्ट्रीय बैठक में डी एन सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामानुज पलेला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वी शांताराम, सचिव नीरज त्रिपाठी, राष्ट्रीय सचिव अमरीक सिंह, हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, प्रदेश महासचिव भरत शर्मा, उड़ीसा प्रभारी विजय माल्या, मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष परमानंद डेहरिया, प्रदेश महासचिव एम आर फारूक, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल, प्रदेश महासचिव ऋषि नैन , राजस्थान प्रदेश महासचिव जगदीश यादव, प्रदेश सचिव मनोज नालिया, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष जीतमनी पैन्यूली, कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा, डिफेंस कोऑर्डिनेटर प्रेमसागर , दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनजीत राणा, प्रदेश महासचिव रामलाल महेरिया सहित विभिन्न राज्यों के अध्यक्ष तथा महासचिव ने भाग लिया।

स्थित प्रज्ञा,
(09866993339)
राष्ट्रीय महासचिव,
NMOPS /INDIA
परमानंद डेहरिया
9407848059,7974217992
राष्ट्रीय सचिव प्रांताध्यक्ष
नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम मध्यप्रदेश भारत

हीरानंद नरवरिया
राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी
NMOPS/INDIA
9425148668

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button