खबरमध्य प्रदेश

भोपाल: अजाक्स मंत्रालयीन शाखा के अध्यक्ष घनश्यामदास भकोरिया द्वारा माननीय मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव “कार्मिक” सामान्य प्रशासन मध्यप्रदेश को ग्यापन देकर मांग की

लोक सेवकों के लिए वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन अति महत्वपूर्ण होते है। उनके शासकीय सेवाकाल में भविष्य में मिलने वाले लाभों के लिए गोपनीय प्रतिवेदन की ही भूमिका रहती है। लोक सेवकों के गोपनीय प्रतिवेदन त्तमय-सीमा में अधिकारियों द्वारा लिखे जाने पर उनका मनोबल और उत्साह बढ़ता है।

प्रायः देखा गया है कि बार-बार निवेदन करने के उपरांत भी अधिकारियों द्वारा अपने अधिनस्थ शासकीय सेवकों की गोपनीय प्रतिवेदन नहीं लिखे जाते है। कई अधिकारियों द्वारा स्थानांतरण/सेवानिवृत्त होने के उपरात भी अपने अधीनस्थ पूर्व विभाग के अधीनस्थ शासकीय सेवकों के गोपनीय प्रतिवेदन नहीं लिखे जाते है, जिससे उन्हें गोपनीय प्रतिवेदन के अभाव में शासन द्वारा दिये जाने वाले लाभों से वंचित होना पड़ता है।

संघ द्वारा मांग की गई कि राष्ट्रीय सूचना केन्द्र (NIC) मंत्रालय से समस्त विभाग की जानकारी प्राप्त कर, सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र क्रमांक GAD/41/0001/2023/9/ दिनांक 20.04.2023 कार्यवाही करने के निर्देश देने की कृपा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button