खबरमध्य प्रदेश

11वें कुक्षी एवं बाग ब्लॉक महोत्सव में सूट और साड़ियों की धूम

15 फरवरी तक खरीदने का मौका

भोपाल, 11वें कुक्षी बाग एवं ब्लॉक महोत्सव का आयोजन राजधानी के वीआईपी रोड स्थित गौहर महल में 7 से 15 फरवरी तक किया जा रहा है। महोत्सव में बाग कुक्षी से 60 से 70 कारीगर अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई हुए हैं। आयोजक निजामुद्दीन खत्री ने बताया कि इस बार मेले में बाग ब्लॉक प्रिंट लेकर आए हैं सभी कारीगर अपना खुद का हाथ से तैयार हुआ किया हुआ उत्पाद बेच रहे हैं । इस बार सिल्क साड़ी, अजरक की साड़ी, कलमकारी की साड़ी और मोडाल साड़ी और विभिन्न प्रकार के सूट किफायती दाम पर उपलब्ध हैं ।

डिजाइनिंग चादर बनी आकर्षण

खत्री ने बताया कि उनके पास एक खास डिजाइनिंग चादर है जिसे 3 महीने में तैयार किया गया है। ग्राहकों के लिए 800  रुपए से लेकर 5000 तक की साड़ियां पेश की जा रही हैं।  इसके अलावा यहां पर बाग कोटन सूट, बाग क्रेप सूट, बाग रियान सूट, बाग सेंटून सूट, बाग रनिंग कलमकारी प्रिंट, डाबू प्रिंट, इंडिगो प्रिंट, बटिक प्रिंट, अजरक प्रिंट, आल ब्लॉक प्रिंटिंग एवं सभी प्रकार के रनिंग फेब्रिक्स, बाग साड़ी, बाग जारजट साड़ी, बाग रियोन साड़ी बाग महेश्वरी साड़ी, बाग क्रेप साड़ी एवं सभी प्रकार की साडियां, बाग बेडशीट आदि उपलब्ध । समय दोपहर 1:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक रहेगा

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button