खबरमध्य प्रदेशहेल्थ

स्वास्थ्य ही जीवन है एवं स्वस्थ समाज के लिए मानव का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना महत्वपूर्ण है …. लायन अरुण कुमार सोनी

पुरानी अस्पताल में विराट स्वास्थ्य शिविर हुआ आयोजित

भगवती आरोग्य सेवा केंद्र विदिशा आयुर्वेदिक पद्धति से लोगों का उपचार कर उन्हें निरोग बनाती है। इस सेवा केंद्र के लाभ लेकर कई मरीज ठीक हुए हैं। इसी बात से उत्साहित होकर डॉक्टर श्रीमती शर्मा द्वारा एक विराट शिविर का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं पूर्व लायंस अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि उनके मुख्य आतिथ्य में सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चन बंधन एवं दीप प्रज्वलन एवं पीत अंग वस्त्र से सभी के स्वागत के साथ श्री हरि वृद्ध आश्रम, नगर पालिका ,पुरानी हॉस्पिटल में प्रातः 10:00 बजे से शाम को 4:00 बजे तक शिविर का आयोजन हुआ ।
विशेष अतिथि श्रीमती पीयूषा यादव (डीएफओ धर्मपत्नी) एवं लायंस अध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा तथा सफल संचालन भाई वेद प्रकाश शर्मा एवं भाई राजीव शर्मा ने किया तथा वृद्ध आश्रम संचालिका श्रीमती इंदिरा शर्मा एवं पिताश्री बसंत शर्मा जी का विशेष सहयोग रहा।

इस शिविर में आयुर्वेदिक एवं एक्यूप्रेशर पद्धति से लोगों विभिन्न बीमारियों जैसे सायटिका , वजन कम करना, वजन बढ़ाना, गैस की बीमारी, कब्जियत होना, अर्थराइटिस, कमर का दर्द, दांत की बीमारियां, जिगर के रोग, गठियावाद, मानसिक तनाव, लकवा, वात रोग, एडी का दर्द , कोहनी का दर्द,माइग्रेन, गर्दन का दर्द, एवं सर दर्द का उपचार कर उन्हें स्वास्थ्य प्रदान किया गया। जिसमें लगभग 135 लोगों ने लाभ उठाया। मात्र ₹50 रुपए पंजीयन के साथ विभिन्न स्पेशलिस्ट डॉक्टर अर्पणा शर्मा आयुर्वेदाचार्य माइग्रेन एवं एक्यूप्रेशर थैरेपिस्ट विदिशा, डॉ मनीष छाबड़ा एक्यूप्रेशर थैरेपिस्ट नागपुर महाराष्ट्र, वैद्य श्री ओ पी श्रीवास्तव गठिया वात रोग एवं लकवा विशेषज्ञ गंजबासौदा, डॉक्टर लायन रवि साहू दंत रोग विशेषज्ञ विदिशा, वैद्य श्री हेमंत पाटीदार आयुर्वेदाचार्य पाइल्स, पथरी,एवं दर्द रोग विशेषज्ञ इंदौर मध्य प्रदेश आदि की सेवाएं मरीजों को उपलब्ध हुई। वृद्धि जनों का फ्री चेकअप किया गया तथा उनका शुगर की दवाई भी फ्री प्रदान की गई साथ में ही आयुर्वेद की दवाई भी प्रदान की गई।

शिविर की सफलता को देखते हुए एवं मरीज की मांग को दृष्टिगत रखते हुए भविष्य में और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। स्वास्थ्य सिविल संयोजक स्वास्थ्य शिविर संयोजक डॉक्टर अर्पणा शर्मा ने अतिथियों,समस्त डॉक्टर्स एवं कर्मचारी स्टाफ, पेशेंट एवं स्वास्थ्य शिविर सहयोगी सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button