खबरबिज़नेसमध्य प्रदेश

MIT-WPU ने बाज़ार में उतार-चढ़ाव के बावजूद प्लेसमेंट में शानदार बढ़त दर्ज की; 730 से ज़्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया और 220 छात्रों को मिला ₹10 लाख सालाना से ज़्यादा का शानदार पैकेज

पुणे: आज पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था उतार-चढ़ाव से गुज़र रही है और कंपनियां नौकरी देने में सावधानी बरत रही हैं, जिसका देश भर के संस्थानों में छात्रों के कैंपस प्लेसमेंट पर काफी बुरा असर पड़ा है। परंतु ऐसे माहौल में भी पुणे की MIT वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी (MIT-WPU) में छात्रों की नियुक्ति के आंकड़े बेहद शानदार रहे हैं; इस प्रदर्शन से यह जाहिर होता है कि उद्योग जगत को संस्थान के छात्रों की प्रतिभा पर पूरा भरोसा है।
साल 2025 के प्लेसमेंट सीज़न के दौरान, 730 से अधिक कंपनियों ने संस्थान में केंपस प्लेसमेंट की प्रक्रिया में हिस्सा लिया, और यह संख्या पिछले साल से कहीं ज्यादा है। इस प्रकार बाज़ार के मौजूदा माहौल में MIT-WPU उन संस्थानों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जहाँ सबसे अधिक कंपनियां नियुक्ति के लिए आती हैं।
बाजार की चुनौतियों के बावजूद शानदार परिणाम
उद्योग जगत में अनिश्चितता भरे माहौल के बीच, 220 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के सालाना पैकेज वाली नौकरी मिली, जो महज आने वाली कंपनियों की संख्या को नहीं, बल्कि नतीजों पर आधारित सफलता को दर्शाता है। छात्रों की नियुक्ति में आईटी, इंजीनियरिंग, कंसल्टिंग, एनालिटिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोटिव, FMCG और BFSI जैसे प्रमुख एवं उभरते हुए क्षेत्र की कंपनियों ने भाग लिया, जिससे संस्थान के स्नातकों को अलग-अलग तरह के करियर चुनने के शानदार अवसर मिले।
बड़ी-बड़ी कंपनियों की मौजूदगी ने छात्रों की काबिलियत पर मुहर लगाई
इस बार नियुक्ति के लिए आने वाली देश-विदेश की प्रमुख कंपनियों में एमेज़ॅन, डेलॉयट, जेपी मॉर्गन, NVIDIA, एक्सेंचर, टीसीएस और सीमेंस जैसे कुछ बड़े नाम शामिल थे। महत्वपूर्ण बात यह है कि, इनमें से लगभग 90 प्रतिशत कंपनियां पहले भी छात्रों की नियुक्ति के लिए आ चुकी हैं, जिससे जाहिर है कि उद्योग जगत संस्थान के स्नातकों के प्रदर्शन से संतुष्ट है और उनकी काबिलियत पर पूरा भरोसा है।
इंटर्नशिप का पक्की नौकरियों में बदलना
संस्थान के कई छात्रों ने अपनी इंटर्नशिप को प्री-प्लेसमेंट ऑफर्स (PPOs) में बदलने में कामयाबी हासिल की, जो इस सीज़न की सबसे खास बात थी। कंपनियों ने लाइव प्रोजेक्ट्स और असाइनमेंट्स के दौरान छात्रों के प्रदर्शन की काफी तारीफ की, जिससे जाहिर है कि MIT-WPU छात्रों को कामकाजी माहौल के लिए तैयार करने और उन्हें प्रायोगिक शिक्षा देने पर विशेष ध्यान देता है।
साल 2026 में भी जारी है शानदार प्लेसमेंट का सिलसिला
2026 में छात्रों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है और सफलता का यह सिलसिला इस साल भी जारी है। 437 से ज़्यादा कंपनियों ने अपनी नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली है, जिसमें अब तक का अधिकतम पैकेज सालाना ₹46 लाख दर्ज किया गया है। इसके अलावा, 110 छात्र पहले ही ₹10 लाख सालाना और उससे अधिक के पैकेज हासिल कर चुके हैं, जिससे जाहिर है कि सीज़न की शुरुआत से ही MIT-WPU के स्नातकों की जबरदस्त मांग बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button