नगर निगम भोपाल द्वारा बी एल ओ का वेतन भुगतान नही करने से कर्मचारियों मे भारी संतोष – आंदोलन की चेतावनी
अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा सेमी गवर्मेंट एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक अनिल बाजपेई नगर निगम कर्मचारी उत्थान संघर्ष समिति के संरक्षक श्याम सुन्दर शर्मा अध्यक्ष सुरसरी पटेल ने बताया की भारत सरकार के निर्देशानुसार बी एल ओ के कर्मचारी ईमानदारी के साथ एस आई आर का कार्य कर रहें हैं उनकी उपस्थिति एस डी एम के माध्यम से शासन को भेजी जाती है किन्तु नगर निगम भोपाल द्वारा उपस्थिति नही मिली यह कहते हुए सभी बी एल ओ कर्मचारियों का वेतन भगतान नही किया जा रहा है जबकि एस डी एम महोदय द्वारा बी एल ओ को भुगतान करने का आदेश भी जारी किया जा चुका है इसके बाद भी नगर निगम द्वारा तानाशाही रवैया अपना कर भुगतान नही किया जा रहा जिसकी वजह से कर्मचारी मे भारी असंतोष व्याप्त है
अत: वरिष्ठ कर्मचारी नेता अरुण वर्मा अनिल बाजपेई सुरसरी पटेल ने नगर निगम प्रबंधन से अनुरोध किया है कि बी एल ओ कर्मचारियों को तत्काल वेतन का भुगतान किया जाए अन्यथा धरना प्रदर्शन आंदोलन करेंगे जिसकी समस्त जबाबदारी नगर निगम प्रबंधन की होगी
अनिल बाजपेई श्याम सुन्दर शर्मा सुरसरी पटेल


