खबर
मां, मासूम और मौत: दो साल के बेटे के सामने इकरा ने लगाई फांसी, चुन्नी को फंदा बनाकर लटकी; मासूम ने सब देखा
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना शनिवार तड़के मिली। खबर मिलने के बाद पुलिस टीम गौतम विहार स्थित घटनास्थल पर पहुंची, जहां महिला इकरा अपने कमरे में मृत पाई गई।


उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में शनिवार सुबह 24 वर्षीय महिला इकरा ने अपने घर में चुन्नी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जिस समय महिला ने फांसी लगाई उस समय उसका दो वर्ष का बेटा कमरे में ही था। पुलिस को शुरुआती जांच में न तो कारणों का पता लगा है और न ही मौके से सुसाइड नोट मिला है


