खबरखेल

वानखेड़े स्टेडियम में हुआ भव्य उद्घाटन समारोह, नोरा और बादशाह ने बांधा समां

वानखेड़े स्टेडियम में हुआ भव्य उद्घाटन समारोह, नोरा और बादशाह ने बांधा समां

टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भव्य उद्घाटन समारोह हुआ। भारत और अमेरिका के बीच मैच से ठीक पहले रंगारंग कार्यक्रम हुआ जिसमें बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नोरा फतेही और रैपर बादशाह ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने भी उद्घाटन समारोह का आनंद उठाया।
भारत इस टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने उतरा है। अमेरिका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत के लिए इस मैच में संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह नहीं खेले। बुमराह की जगह सिराज को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया। बुमराह की अनुपस्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपडेट दिया। बोर्ड ने बताया कि बीमार होने के कारण बुमराह अमेरिका के खिलाफ मैच का हिस्सा नहीं रहे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनके सेहत की निगरानी कर रही है।

पूर्व विश्व विजेता कप्तान रोहित शर्मा और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह भी उद्घाटन समारोह में मौजूद रहे। टी20 विश्व कप 2024 का खिताब भारत ने रोहित शर्मा के नेतृत्व में जीता था। वह इस संस्करण के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। टी20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी लेकर हिटमैन मैदान पर पहुंचे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button