खबरमध्य प्रदेश

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने धारकुंडी आश्रम के संस्थापक स्वामी परमहंस सच्चिदानंद जी महाराज के देवलोक गमन पर किए अंतिम दिव्य दर्शन

भोपाल 8 फ़रवरी 2026’उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने महान संत, आध्यात्मिक गुरु एवं सतना स्थित धारकुंडी आश्रम के संस्थापक स्वामी परमहंस सच्चिदानंद जी महाराज के देवलोकगमन पर धारकुंडी आश्रम पहुंच कर महाराज श्री के अंतिम दिव्य दर्शन किए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पूज्य स्वामी जी का संपूर्ण जीवन धर्म, अध्यात्म और मानव सेवा को समर्पित रहा। उनका गोलोकगमन न केवल उनके असंख्य शिष्यों, बल्कि सम्पूर्ण समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने विचारों और आचरण से जनमानस को सदैव सत्य, अहिंसा और आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने परमहंस आश्रम धारकुंडी में गढ़ शक्तेश्वर के स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज और ट्रस्ट के सचिव श्री रामायण बाबा से भी भेट की। इस मौके पर सांसद रीवा जनार्दन मिश्रा भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button