अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश

अपने किसी एक विकार का त्याग करना ही हवन की सबसे अच्छी आहुति है . बीके सपना दीदी

मानव सेवा न्यास में गायत्री परिवार का पंच कुंडीय यज्ञ हुआ आयोजित

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बालाजीपुरम आश्रम की संचालिका बी के सपना दीदी के द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मानव सेवा न्यास विदिशा में गायत्री परिवार के पंच कुंडीय यज्ञ के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।

भाई जी लक्ष्मण समरवार ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ बीके सपना दीदी के साथ अतिथियों जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, वरिष्ठ भाजपा नेता भाई मनोज कटारे, लायंस पूर्व अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी, मुकेश श्रीवास्तव समन्वयक गायत्री परिवार, बीके शकुंतला दीदी रायसेन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद कैंडल प्रकाश कार्यक्रम में अतिथियों के साथ ही बीके सतनाम भाई जी युवा प्रभाग अध्यक्ष भोपाल जोन मध्य प्रदेश, श्याम सिंह जी अध्यक्ष पतंजलि योग समिति विदिशा, संतोष नामदेव बैंक मैनेजर, इस कार्यक्रम के विशिष्ट सहयोगी भाई रमेशचंद्र अग्रवाल मंगल, जूली दीदी, महिला मंडल अध्यक्ष गायत्री परिवार दीदी अंबिका कुमार, प्रकाश सोनकर, गायत्री परिवार ट्रस्ट की अध्यक्ष सुमन भदोरिया के साथ ही अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसके पश्चात अतिथियों के स्वागत, वंदन, अभिनंदन के पश्चात सभा ग्राम उपस्थित सभी गणमान्य जनों का तिलक एवं अंग वस्त्र से सम्मान,वंदन एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक, ध्यान, योग से संबंधित प्रदर्शनी एवं छायाचित्र का अतिथियों सहित उपस्थित लोगों ने अवलोकन में ध्यान से देखा, सुना, समझा एवं आत्मसात किया । इसके बाद ब्रह्माकुमारी आश्रम के अनुसार झंडा वंदन कार्यक्रम अतिथियों द्वारा संपन्न हुआ। तत्पश्चात अपने संबोधन में मनोज कटारे ने महाशिवरात्रि पर्व का जहां महत्व बताया एवं आध्यात्म का ज्ञान प्रदान किया तो वही श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी ने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं प्रदान की। मुकेश श्रीवास्तव जी ने सर्व धर्म समन्वय की बात कही। तो वही लायन अरुण कुमार सोनी ने पुराणों के दृष्टांतों के साथ ही आज शिव विश्व के सभी शिवलिंगों में प्रवेश करते हैं से अवगत कराया। बीके सपना दीदी के द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर विभिन्न जानकारी देते हुए यज्ञ हवन पर चर्चा की गई और लोगों से अपनी बुराइयों का हवन करने का आवाहन किया गया। उन्होंने अपनी किसी एक बुराई को कागज पर लिखकर त्याग करने की भावना के साथ यज्ञ आहुति कराई।

गायत्री परिवार के द्वारा पंच कुंडीय यज्ञ में लगभग 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। मुकेश श्रीवास्तव समन्वयक ने यज्ञ हवन की सारी रस्में बहुत ही सरल, सुगम एवं विस्तार से संपन्न कराई। उनके सुपुत्र प्रखर श्रीवास्तव ने हारमोनियम एवं गायन के साथ कार्यक्रम को आनंद मय कर दिया। गायत्री परिवार के उपस्थित सभी साथियों ने यज्ञ कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया। महा आरती के पश्चात बी के सपना दीदी के द्वारा सभी को अपने कर कमलों से प्रसाद प्रदान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन बीके सतनाम भाई जी एवं आभार व्यक्त लक्ष्मण सभरवार भाई जी द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button