खबरमध्य प्रदेश

इंटरनेशनल लायंस क्लब गंजबासौदा द्वारा होटल जीडी इन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन प्रवीण वशिष्ठ जी की आधिकारिक यात्रा संपन्न कराई गई

होटल जीडी इन में इंटरनेशनल लायंस क्लब गंज बासौदा द्वारा महाकाल की नगरी क्षिप्रा के तट से पधारे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3233 G 2 के वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन प्रवीण वशिष्ठ जी की आधिकारिक यात्रा आयोजित की गई।जिसका शुभारंभ सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर लायंस क्लब संगठन के फाउंड मेल्विन जॉन्स की फोटो को माल्या अर्पण कर किया गया ।

मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि लायन चंद्रकांता दीक्षित द्वारा ध्वज वंदना प्रस्तुत की गई। वर्तमान क्लब अध्यक्ष लायन विजय अरोड़ा द्वारा अतिथियों का स्वागत तिलक कर माला एवं शाल से किया गया। अध्यक्ष द्वारा अतिथियों
का स्वागत शब्द गुच्छों द्वारा किया गया। क्लब की सचिव लायन मधु लता अग्रवाल द्वारा क्लब का वर्ष भर का सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। कोषाध्यक्ष लायन आशा अग्रवाल द्वारा क्लब के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत गया।
कार्यक्रम में प्राचीन बेतवा नगरी विदिशा से आमंत्रित रीजन चेयरपर्सन लायन मुदित बंसल द्वारा क्लब के पदाधिकारीयों को मार्गदर्शन के साथ ही सदस्यता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। ततपश्चात लायन मनीषा गोयल द्वारा मुख्य अतिथि एमजेएफ लायन प्रवीण वशिष्ठ जी का जीवन परिचय प्रस्तुत किया गया।

उज्जैन से आधिकारिक यात्रा पर आए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सर ने अपने उद्बोधन में लायंस क्लब गंजबासौदा के द्वारा “नर सेवा नारायण सेवा”
के अंतर्गत किये जा रहे सेवा कार्यों की भूरी -भूरी प्रशंसा की। ऊर्जावान क्लब अध्यक्ष विजय अरोड़ा जी को सेवा के प्रति उनके समर्पण भाव व लगन के लिए मल्टीपल का प्रशस्ति पत्र व अंतर्राष्ट्रीय पिन से सम्मानित किया। सम्मान की इस कड़ी में लायंस इंटरनेशनल की 10 साल सदस्यता के पूरे होने के लिए प्रशस्ति पत्र और पिन लायन नीलम रघुवंशी ,आरती गर्ग और मनीशा गोयल को भेंट किये।चार्टर प्रेसिडेंट लायन विनीता गोयल को अंतरराष्ट्रीय पिन और मल्टीप्ल का सर्टिफिकेट से सम्मानित किया।

सदा लायंस क्लब गंज बासौदा को निस्वार्थ भाव से सपोर्ट करने के लिए श्री मनोज गोयल जी को भी सम्मानित किया। क्लब द्वारा दो अनाथ बच्चियों को उनकी पढ़ाई व अन्य जरूरत को पूरी करने के लिए नगद राशि भेंट की। बच्चों के बारे में सुनने के बाद गवर्नर सर ने भी बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान कर, अन्न दान महादान के अंतर्गत अन्नपूर्णा सेवा समिति को नगद राशि प्रधान की। क्लब के 2 नए सदस्यों विमलेश जी और सिंपी जी को गवर्नर सर द्वारा पिन लगाकर शपथ दिलाई गई ।
आभार लायन मधु लता अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेवी श्रीमान सुनील बाबू पिंगले जी , दिलीप देसाई,ललित रघुवंशी जी डॉ ए के रोहले जी सुनीता अरोरा जी वरिष्ठ पत्रकार यशपाल यादव जी ,एल के चौबे जी अभिनव श्रीवास्तव,जी ओम प्रकाश चौरसिया जी इत्यादि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button