खबरबिज़नेसमध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश शासन के बजट को व्यापारी वर्ग संतुलित दृष्टि से देख रहा है।


प्रक्रियाओं के सरलीकरण, वेयरहाउस, ऋण सुविधा एवं लॉजिस्टिक ढांचे को मजबूत करने जैसी घोषणाएँ स्वागत योग्य हैं, जिससे व्यापार को गति मिलने की उम्मीद है।
किन्तु पारंपरिक बाजारों की जमीनी समस्याएँ — अतिक्रमण, पार्किंग, स्थानीय कर-शुल्क तथा बढ़ते ऑनलाइन व्यापार से असमान प्रतिस्पर्धा — पर अभी और ठोस निर्णय अपेक्षित हैं। छोटे व मध्यम व्यापारियों को वास्तविक राहत तभी मिलेगी जब सरकार इन मुद्दों पर व्यावहारिक नीति बनाकर शीघ्र जमीनी अमल सुनिश्चित करे।
हम आशा करते हैं कि सरकार की घोषणाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होगा और व्यापारिक माहौल वास्तव में मजबूत बनेगा।
विवेक साहू
महामंत्री, भोपाल किराना व्यापारी महासंघ
पूर्व प्रवक्ता, Confederation of All India Traders (CAIT)
9826048995

