हेल्थ

पिज्जा छोड़ें, कॉर्न और चीज से तैयार करें ये मजेदार पराठा

सिंपल पराठे से हटकर कॉर्न और चीज से बनाएं ये स्वादिष्ट पराठा. कॉर्न चीज पराठा को आप टमाटर सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं

अगर आपके बच्चे चीज से बनी डिश बनाने का डिमांड करते हैं तो आप उनके लिए कॉर्न चीज पराठा बना सकते हैं. कॉर्न और चीज का कॉम्बिनेशन खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है. इस पराठे को बनाने में आपको ज्यादा टाइम नहीं लगेगा और इसका स्वाद बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आएगा. इसे आप सुबह के नाश्ते में बना सकते हैं और बच्चों को सरप्राइज कर सकते हैं. आइए जानते हैं कॉर्न चीज पराठा बनाने की रेसिपी.

कॉर्न चीज पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आटा- 2 कप
  • कॉर्न- 1 कप
  • हरी मिर्च- 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • लहसुन- 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • घी या तेल- जरूरत के अनुसार
  • काली मिर्च का पाउडर- आधा चम्मच
  • चीज- आधा कप
  • पानी- जरूरत के अनुसार

कॉर्न चीज पराठा को कैसे तैयार करें?

  • पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में आटा को लें. इसमें आप नमक और तेल डालें. इसे अच्छे से मिक्स कर लें. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंथ लें. आटे को ढककर 15 से 20 मिनट के लिए रख दें.
  • अब आप कॉर्न को उबाल लें और इसे दरदरा पीस लें. इसमें आप हरी मिर्च, लहसुन, धनिया पत्ती, नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च डालकर मिला लें. कद्दूकस किया हुआ चीज को डाल दें.
  • आटे से छोटी लोई बनाएं. लोई को गोल बेल लें और इसमें एक बड़ा चम्मच स्टफिंग को डालें. किनारों को उठाकर अच्छी तरह बंद कर दें और हल्के हाथों से पराठा बेल लें.
  • तवा गर्म करें और इसपर पराठा डालें. दोनों तरफ से पराठा को पका लें. अब दोनों तरफ तेल या घी लगाकर सेंक लें. इसे आप एक प्लेट में निकाल लें. इसी तरह से आप बचे हुए आटे से पराठा को तैयार कर लें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button