ओबीसी महासभा पिछड़ा वर्ग विदिशा की बैठक शुभम मैरिज गार्डन में हुई संपन्न
ओबीसी महासभा 1 मार्च को यूजीसी के समर्थन में ज्ञापन देगा 1 मार्च के ज्ञापन में पिछड़ा वर्ग और एससी-एसटी वर्ग के लोग भी शामिल होंगे




विदिशा पिछड़ा वर्ग ओबीसी महासभा की बैठक शुभम मैरिज गार्डन में सभी समाजों के अध्यक्षों और प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुई ।
बैठक में पिछड़ा वर्ग के लोगों में आपसी समंजस स्थापित कर समाज को मजबूती प्रदान कर उनके हक और अधिकार आदि प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई।
जिसमें सरकार द्वारा ओबीसी एवं एससी एसटी वर्ग के लिए यूजीसी बिल 2026 लागू किया गया । इसके समर्थन में सर्वसम्मति से तय किया गया की ओबीसी , एस सी, एस टी संयुक्त मोर्चा द्वारा 1 मार्च 2026 दिन रविवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर विदिशा को ज्ञापन दिया जाएगा ।
बैठक में प्रमुख रूप से नीरज कुशवाहा, उमेश प्रजापति, दिलीप जाट, लायन अरुण कुमार सोनी,मलखान सिंह यादव, दुष्यंत पाल, कालूराम धाकड़, मुकेश चौकसे, प्रकाश लोधी, लोकेंद्र मीणा, डॉ उमेश चक्रवर्ती, संतोष नामदेव, गोविंद बाबू नेमा , मनीष दांगी , गजेंद्र यादव , गणेशाराम मालवीय, रविंद्र यादव, कृष्ण कुशवाहा ,सुनील यादव, उमराव सिंह कुशवाहा, पंकज विश्वकर्मा ,नीरज यादव, रामबाबू विश्वकर्मा ,लखन सिंह जाट, रामू राम जाट, देवेंद्र नामदेव, रामपाल यादव, कृपाराम पाल, शुभम प्रजापति ,नीतेश लोधी, धन कारण किरार, नवनीत कुशवाहा, पंकज विश्वकर्मा, राधेश्याम राय, मुकेश धाकड़, सालिकराम पाल, अमित कुशवाहा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।


