खबरमध्य प्रदेश

अखिल विश्व गायत्री परिवार की जिला स्तरीय बैठक विदिशा के स्वर्णकार कॉलोनी स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ में सफलतापूर्ण हुई संपन्न

विदिशा के स्वर्णकार कॉलोनी स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ में अखिल विश्व गायत्री परिवार की जिला स्तरीय बैठक का सफल आयोजन संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि भोपाल उपजोन प्रभारी श्री रघुनाथ प्रसाद हजारी एवं विदिशा जिला समन्वयक श्री मुकेश तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं गायत्री परिवार आंदोलन समिति से लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया की बैठक में जिले की विभिन्न तहसीलों से आए गायत्री परिजन, समन्वयक, ट्रस्ट मंडल, महिला मंडल, युवा मंडल तथा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा समिति के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला एवं तहसील समन्वय समितियों के पुनर्गठन पर विस्तृत चर्चा की गई तथा जिम्मेदार कार्यकर्ताओं का निर्धारण किया गया।

बैठक में शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा विदिशा जिले को दिए गए लक्ष्यों का तहसीलवार विभाजन कर कार्ययोजना निर्धारित की गई। प्रत्येक तहसील को दिए गए लक्ष्यों के अनुरूप कार्य विभाजन किया गया तथा यह तय किया गया कि कौन-सी तहसील किस लक्ष्य पर कार्य करेगी। साथ ही सभी तहसीलों के पुनर्गठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं का भी निर्धारण किया गया। इसके अतिरिक्त अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
कार्यक्रम में श्रीमती सुमन भदोरिया ( प्रमुख प्रबंध ट्रस्टी, गायत्री शक्ति पीठ), श्री मुकेश श्रीवास्तव (प्रमुख प्रबंध ट्रस्टी, गायत्री प्रज्ञा पीठ), श्री मनीष श्रीवास्तव, श्री सौरभ गुप्ता (जिला समन्वयक, युवा प्रकोष्ठ), श्रीमती रश्मि पोरवाल (जिला समन्वयक, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, विदिशा), श्रीराम जी कटियार सहित जिले भर के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने एवं निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने का आह्वान किया गया। गायत्री परिवार के जिला प्रवक्ता संयोग श्रीवास्तव द्वारा की जा रही न्यूज़ कवरिंग की सभी ने प्रशंसा की। कार्यक्रम का सफल संचालन मुकेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया और कार्यक्रम के अंत में उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button