खबर

जितना निकाल रहे उतनी ही तेजी से सुरंग में भर रहा पानी; तीन मजदूर लापता, देखें तस्वीरें

चमोली में सुरंग में हुए हादसे के बाद निरीक्षण करने के बाद आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि टनल के भीतर पानी का स्तर अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतें आ रही हैं। रेस्क्यू टीम के जवानों के गले तक पानी पहुंच रहा है।उन्होंने बताया कि टनल में फिलहाल पांच डिवाटरिंग पंप लगाए गए हैं। जिस गति से पानी बाहर निकाला जा रहा है, लगभग उसी गति से टनल के भीतर पानी का रिसाव हो रहा है। उन्होंने टीएचडीसी को डिवाटरिंग पंपों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।बता दें कि विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) की टेल रेस टनल (टीआरटी) में हुए हादसे में सात मजदूरों की मौत की पुष्टि हो गई है, जबकि तीन मजदूर अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं, 12 घायल श्रमिकों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।बता दें कि विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) की टेल रेस टनल (टीआरटी) में हुए हादसे में सात मजदूरों की मौत की पुष्टि हो गई है, जबकि तीन मजदूर अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं, 12 घायल श्रमिकों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।लापता मजदूरों की तलाश में रेस्क्यू टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। टीएचडीसीआईएल के प्रबंध निदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि सुरंग में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि तीन की तलाश जारी है। मुख्यमंत्री ने घायलों के बेहतर उपचार और प्रभावित परिवारों की सहायता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने हादसे के कारणों की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button