मनोरंजन
वो सबसे महान एंटरटेनर थे’, राजपाल यादव बोले- असरानी को समर्पित है ‘भूत बंगला’; प्रियदर्शन को लेकर कही ये बात


चेक बाउंस मामले में अंतरिम बेल पर जेल से बाहर आए अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वो अक्षय कुमार और परेश रावल समेत एक बड़ी स्टारकास्ट के साथ नजर आएंगे। इस दौरान राजपाल यादव ने फिल्म में दिवंगत अभिनेता असरानी के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि मुझे असरानी जैसे दिग्गज कलाकार के साथ काम करने का मौका मिलेगा।सौभाग्यशाली हूं जो उनके साथ काम करने का मौका मिला
असरानी के साथ काम करने के अनुभवों को साझा करते हुए राजपाल यादव ने एएनआई से बातचीत में कहा कि मैंने असरानी जी को पहली बार ‘शोले’ फिल्म में थिएटर में देखा था। उस समय मैंने कभी नहीं सोचा था कि आने वाले वर्षों में मुझे उनके साथ इतनी फिल्मों में काम करने का सौभाग्य मिलेगा






