मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘स्पाइडर-मैन 4’ का दबदबा बरकरार, जानिए ‘द ओडिसी’ की कमाई

हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ को भारतीय दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। दूसरा हफ्ता खत्म होने से पहले इसने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। जानिए मंगलवार को इसने और ‘द ओडिसी’ ने कितना कलेक्शन किया है?
स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ की कमाई
‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने 13वें दिन यानी मंगलवार को 4.92 करोड़ रुपये कमाए हैं। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। फिल्म ने सोमवार को 7.60 करोड़ रुपये कमाए थे।
दूसरे वीकएंड के बाद फिल्म की कमाई एक बार फिर घटी है। हालांकि 13वें दिन के हिसाब से फिल्म की कमाई अच्छी है।
फिल्म का कुल कलेक्शन 419.86 करोड़ रुपये हो चुका है।
कौन सी बॉलीवुड फिल्मों से है मुकाबला?
पंकज त्रिपाठी अभिनीत और अमित राय निर्देशित फिल्म ‘ओह माय डॉग’ भी थिएटर में मौजूद है। इस फिल्म ने पांचवें दिन 21 लाख रुपये कमाए हैं। यह मूवी, ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ का मुकाबला नहीं कर सकी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button