मनोरंजनराजनीतिक

वि किशन के वायरल होने से परेशान हुईं पत्नी, अभिनेता को कमरे में बंद करने की बनाई प्लानिंग?

बॉलीवुड और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन इन दिनों कई वजहों से चर्चा में हैं। वह अपने इंटरव्यू और बाइट्स में कही गई बातों से मीम वर्ल्ड में खूब चर्चा में आ चुके हैं। इसके चलते अभिनेता सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं।आलम यह है कि हर रोज रवि किशन का कोई ना कोई नया वीडियो या हरकत वायरल होती है, जिस पर मीम बनते हैं। अब उनको मिल रही इस शोहरत पर पत्नी प्रीति शुक्ला का मजेदार रिएक्शन सामने आया है

पत्नी ने किया मजाक
रवि किशन ने हाल ही में बताया कि उनकी बढ़ती शोहरत को देखकर पत्नी ने मजाक में उन्हें घर में बंद करने तक की सलाह दी है। ऐसा इसलिए ताकि वह घर से बाहर ना निकलें और उनकी हरकतें वायरल ना हो सकें।घर में बंद करने की दी सलाह
एक इंटरव्यू में रवि किशन ने अपनी पत्नी प्रीति की प्रतिक्रिया के बारे में बताया। रवि ने कहा, ‘पत्नी ने मुझसे कहा कि आप जब भी घर से कदम बाहर निकालते हैं, इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं। पत्नी ने बच्चों से कहा इन्हें इसी कमरे में बंद कर देना चाहिए, ताकि न यह बाहर जा सकें और न ही सोशल मीडिया पर वायरल हो सकें।पत्नी ने ‘बिग बॉस’ में भेजा

  • रवि किशन ने इस दौरान उस दौर को भी याद किया जब वह थोड़ा घमंडी होने लगे थे।
  • उनके मुताबिक वह एक दौर में वह एक साथ 17 फिल्मों में काम कर रहे थे।
  • वह कई शिफ्ट में काम कर रहे थे जिसके चलते उनके अंदर घमंड आने लगा था।
  • उस वक्त उनकी पत्नी को लगा कि उनका दिमाग थोड़ा खराब हो रहा है।
  • इसके बाद पत्नी ने उन्हें तीन महीने के लिए ‘बिग बॉस’ में भेजा, जहां उनका नजरिया बदल गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button