मनोरंजन
पवन सिंह ने जन्नत जुबैर के साथ लगाए ठुमके, सुनाया दर्द भरा किस्सा; देखें वायरल वीडियो

भोजपुरी स्टार पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी के खुलासे को लेकर चर्चा में हैं। उनका नया शो ‘भोजपुरी बवाल’ का नया प्रोमो चर्चा में है। इस प्रोमो में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर जन्नत जुबैर खास मेहमान बन कर आईं। उन्होंने कलाकारों के साथ बातचीत की। यही नहीं उन्होंने पवन सिंह के साथ ठुमके भी लगाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।पवन सिंह ने सुनाया किस्सा
प्रोमो वीडियो में जन्नत जुबैर ने भोजपुरी सितारों की निजी जिंदगी के बारे में बात की। जब बात प्यार और दिल के मामले की आई तो पवन सिंह ने एक बेहतरीन किस्सा शेयर किया।जन्नत के साथ पवन ने लगाए ठुमके
इसके बाद पवन सिंह ने अपने गाने ‘राजा जी के दिलवा’ पर जन्नत जुबैर के साथ ठुमके लगाए हैं। दोनों के ठुमकों ने फैंस का दिल जीत लिया है। दोनों कलाकारों का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।




