खबर

UP SI भर्ती पर बड़ा अपडेट: कल से देख सकेंगे नॉर्मलाइज्ड स्कोर, जानें कैसे करें चेक और क्या हैं जरूरी नियम

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) और समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 के लिए नॉर्मलाइज्ड स्कोर जारी करने का नोटिस जारी किया है। बोर्ड के अनुसार, उम्मीदवार 22 जुलाई 2026 सुबह 10 बजे से अपना नॉर्मलाइज्ड स्कोर देख सकेंगे। इसके लिए लिंक 21 अगस्त 2026 तक सक्रिय रहेगा। यह भर्ती अभियान 4,543 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया गया था।

पहले जारी हो चुका है अंतिम परिणाम

यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 का अंतिम परिणाम 14 जुलाई 2026 को घोषित किया जा चुका है। अब बोर्ड चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों के नॉर्मलाइज्ड स्कोर उपलब्ध करा रहा है।

कब तक देख सकेंगे UPSI का नॉर्मलाइज्ड स्कोर?

विवरण तिथि
अंतिम परिणाम जारी 14 जुलाई 2026
नॉर्मलाइज्ड स्कोर लिंक सक्रिय 22 जुलाई 2026, सुबह 10 बजे
स्कोर देखने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद लिंक स्वतः निष्क्रिय कर दिया जाएगा। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में उम्मीदवार ईमेल के माध्यम से अपने नॉर्मलाइज्ड स्कोर की जानकारी मांग सकते हैं।

कैसे देखें UP Police SI का नॉर्मलाइज्ड स्कोर?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना स्कोर देख सकते हैं-

  • यूपीपीआरपीबी (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करें।
  • “Click here for Normalized Score” टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नॉर्मलाइज्ड स्कोर उम्मीदवार की पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेज दिया जाएगा।
  • इसलिए उम्मीदवार अपना रजिस्टर्ड ईमेल अकाउंट सक्रिय रखें।

सिर्फ ज्यादा स्कोर से नहीं होगा चयन

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल अधिक नॉर्मलाइज्ड स्कोर हासिल कर लेना चयन की गारंटी नहीं है। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम योग्यता अंक भी हासिल करने होंगे। भर्ती नियमों के अनुसार

  • प्रत्येक विषय में कम से कम 35% अंक अनिवार्य हैं।
  • सभी विषयों को मिलाकर कुल 50% अंक हासिल करना भी जरूरी है।

यदि कोई उम्मीदवार किसी एक विषय में 35 प्रतिशत से कम या कुल मिलाकर 50 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करता है, तो उसे लिखित परीक्षा में असफल माना जाएगा। ऐसा तब भी होगा, जब उसका नॉर्मलाइज्ड स्कोर उसकी श्रेणी के अंतिम चयनित उम्मीदवार के कटऑफ के बराबर या उससे अधिक हो।

कनीकी समस्या आने पर क्या करें?

यदि स्कोर देखने में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है, तो उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पडेस्क नंबर के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

बोर्ड ने यह भी कहा है कि यदि किसी तकनीकी त्रुटि के कारण अंक गलत दर्ज हो जाते हैं, तो उससे किसी उम्मीदवार को कोई विशेष अधिकार या लाभ नहीं मिलेगा।

इसके अलावा, इस नोटिस से संबंधित जानकारी के लिए सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम, 2005 के तहत अलग से कोई आवेदन या पूछताछ स्वीकार नहीं की जाएगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती से जुड़े सभी नए अपडेट के लिए समय-समय पर यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button