खबरमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में हुए पर्यटन विकास का अध्ययन करने शीघ्र ही यूएई का दल प्रदेश के दौरे पर आएगा। दुबई प्रवास के दौरान यूएई के अर्थव्यवस्था और पर्यटन मंत्री श्री अब्दुल्लाह बिन तौक़-अल- मार्री से भेंट के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यूएई के मंत्री से भेंट के पश्चात जानकारी दी कि मध्यप्रदेश में प्रति वर्ष पर्यटक संख्या बढ़ रही है। इसके लिए निवेशकों को होटल एवं होमस्टे प्रारंभ करने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है। आज हुई भेंट में यूएई के मंत्री ने जानकारी दी कि होटल एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में निवेश के लिए यूएई का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मध्यप्रदेश का दौरा करेगा। मध्यप्रदेश और यूएई के बीच हवाई सेवाओं के लिए भी यूएई पूर्ण सहयोग करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यूएई के पर्यटन मंत्री को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट:2027 में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक्स पर अपनी पोस्ट में बताया कि श्री अब्दुल्लाह बिन तौक़-अल- मार्री के कार्यालय में खनन, टेक्सटाइल, वन एवं पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को लेकर चर्चा हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button