मध्य प्रदेशहेल्थ

रक्तवीर सम्मान समारोह में 251 रक्तदाताओं का सम्मान

भोपाल, 26 सितंबर 2026। भारत के पहले निःशुल्क ब्लड कॉल सेंटर द्वारा भोपाल में ‘रक्तवीर सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। भोपाल में आयोजित यह कार्यक्रम का दूसरा वर्ष था, जो बेहद सफल रहा। कार्यक्रम में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम का आयोजन ब्लड कॉल सेंटर के संचालक अशोक नायक जी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर ब्लड कॉल सेंटर की पूरी टीम की ओर से 251 रक्तदाताओं का सम्मान किया गया। इनमें ऐसे रक्तवीर भी शामिल रहे, जिन्होंने 151 बार तक रक्तदान किया है। ऐसे समर्पित रक्तदाताओं का विशेष रूप से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में महिला रक्तदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी दर्ज कराई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में पुलिस महानिरीक्षक भोपाल हरिनारायण चारी मिश्र जी, मध्य प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री व डिप्टी सीएम के ओएसडी आनंद भट्ट जी, समाज सेवी योगेंद्र महंत जी ,समाजसेवी अशोक गोयल जी
, राज कुमार साबू जी, गंगवाल फ़ूड से आयुष जैनजी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

ब्लड कॉल सेंटर पिछले 18 वर्षों से गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क सेवाएं प्रदान कर रहा है। इस अवधि में ब्लड कॉल सेंटर के माध्यम से 3 लाख से अधिक रक्तदाताओं को जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान से जोड़ा गया है।

इस आयोजन को सफल बनाने में पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा। अरविंद सिंह जी, अरुण वर्मा जी, दीपिका मालवीय जी, कृष्णा मालवीय जी, अंश खेरे जी एवं हितेश थोराट जी सहित ब्लड कॉल सेंटर के ऑफिस स्टाफ और पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ब्लड कॉल सेंटर की ओर से बताया गया कि शीघ्र ही भोपाल में भी ब्लड कॉल सेंटर की शाखा शुरू की जाएगी, जिससे जरूरतमंद लोगों को और अधिक प्रभावी एवं समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहायता मिल सकेगी।

रक्तवीर सम्मान समारोह का उद्देश्य नियमित रक्तदाताओं के योगदान को सम्मानित करना तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।
अशोक नायक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button