खबरमध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा “खेलो इंडिया स्पोर्टस गुड्स मैनुफेक्चरिंग योजना” मंजूर करने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माना आभार

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा 1,856.67 करोड़ रुपए की “खेलो इंडिया स्पोर्टस गुड्स मैनुफेक्चरिंग योजना” को मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आभार माना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की इस पहल से खेल उपकरण निर्माण, आधुनिक तकनीक और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खेलों से संबंधित इस योजना को मंजूरी दी है। इससे देश के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सामग्री उपलबध होगी और वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान मजबूत होगी। मुख्यमंत्री ने इसे देश में खेलों के विकास, खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और भारत को खेल उपकरण निर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी निर्णय बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button