भव्य ‘एल.सी.आई.एफ एवं गेट कॉन्क्लेव’ का आयोजन: लायंस डिस्ट्रिक्ट 3233 G2 द्वारा 1 नवंबर को भोपाल में जुटेगी दिग्गज लायन लीडर्स की फौज

विदिशा/ लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 G2 के तत्वावधान में आगामी रविवार, 1 नवंबर 2026 को हरनूर पैलेस (Harnoor Palace), श्यामला हिल्स, भोपाल के सभागार में एक भव्य “एल.सी.आई.एफ एवं गेट कॉन्क्लेव” का आयोजन किया जा रहा है।
सह डिस्ट्रिक्ट एवं मल्टीपल मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि इस महत्वपूर्ण संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य सभी सदस्यों को LCIF (लायंस क्लब्स इंटरनेशनल फाउंडेशन) तथा GAT (ग्लोबल एक्शन टीम) की कार्यप्रणाली, वैश्विक सेवाओं एवं गतिविधियों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही, लायंस इंटरनेशनल एवं डिस्ट्रिक्ट द्वारा विभिन्न पदों के माध्यम से दी गई जिम्मेदारियों का सम्माननीय सदस्यों की सहभागिता एवं सहयोग से व्यवस्थित रूप से निर्वहन करना है।
आयोजकों के अनुसार, पिछले 5-6 दिनों में सदस्यों द्वारा इस कॉन्क्लेव में बढ़-चढ़कर रुचि दिखाई गई है और अब तक 201 से अधिक सदस्यों द्वारा पंजीकरण कराया जा चुका है।
इस संगोष्ठी में गहन मार्गदर्शन हेतु देश और क्षेत्र के कई प्रबुद्ध एवं अनुभवी लायन लीडर्स के सम्मिलित होने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, जिनमें प्रमुख हैं:
लायन महेश मालवीय (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, 3233 G2 – मुख्य अतिथि)
लायन मनीष शाह (GAT एरिया लीडर, CA 6)
लायन गिरीश सिसौदिया (LCIF एरिया लीडर, CA 6 एवं पीडीजी 3234 H2)
लायन रश्म विल्स (LCIF Coordinator ईसामे ऑफिस)
लायन मोनिका सावंत (मोटिवेशल स्पीकर एवं पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, डिस्ट्रिक्ट 317B)
लायन डॉ. पंकज मारू (फर्स्ट वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, 3233G2)
लायन संजय सक्सेना (सेकंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, 3233G2)
लायन आर.जी. पाठक (पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर)
लायन डॉ. आर.के. चौरसिया (पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर)
लायन डॉ. नरेंद्र सिंह जग्गी (डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर LCIF)
लायन बी.सी. जैन (पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, आयोजन समिति चेयरमैन)
गेट एरिया लीडर पीएमजेएफ लायन मनीष शाह के मार्गदर्शन और रीजन चेयरपर्सन्स व जोन चेयरपर्सन्स के सहयोग से यह आयोजन सफलता के नए आयाम छूने को तैयार है।
कार्यक्रमसुबह 09:30 से 10:30 बजे: ब्रेकफास्ट एवं फेलोशिप
सुबह 10:45 से दोपहर 01:30 बजे: संगोष्ठी कार्यक्रम (प्रथम सत्र)
दोपहर 01:30 से 02:15 बजे: मध्यान्ह भोजन
दोपहर 02:30 से शाम 04:30 बजे: द्वितीय सत्र
शाम 04:30 बजे: ग्रुप फोटो सेशन
शाम 04:35 बजे: समापन एवं अल्पाहार
इस कॉन्क्लेव की सबसे खास बात यह होगी कि इसमें एक-पक्षीय संवाद नहीं रहेगा, बल्कि वक्ताओं के साथ श्रोतागण भी प्रश्न-उत्तर के माध्यम से रोचक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और अच्छे प्रश्नोत्तर पर श्रोताओं को प्रोत्साहित भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में सहभागिता एवं पंजीकरण पूर्णतः निःशुल्क है और डिस्ट्रिक्ट का कोई भी सदस्य इसमें भाग ले सकता है। जिन सदस्यों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे नीचे दिए गए गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से अपनी सही जानकारी भरकर तुरंत ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं:
🔗 गूगल फॉर्म लिंक:
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfrpXJtS_LSq93u2f88sk198R9qO6F9-iWhS9_C9C8cbLvA/viewform?hl=en-GB
आयोजन समिति से लायन डॉ. नरेंद्र सिंह जग्गी और लायन मनीष सैनानी ने सभी सम्मानित लायन साथियों से अनुरोध किया है कि 1 नवंबर 2026 के इस गरिमामय और शिक्षाप्रद आयोजन के लिए अपना समय सुरक्षित रखें तथा अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं।
