खेल

अर्शदीप का कमाल: टी20 में सबसे कम गेंदों पर 150 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज, ऐसा करने वाले एकमात्र भारतीय

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। अर्शदीप ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं। अर्शदीप सबसे कम गेंदों पर ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। टी20 में सबसे कम गेंदों पर 150 विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के नाम है। वहीं, इस सूची में दूसरे स्थान पर राशिद खान हैंसर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय हैं अर्शदीप 
भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अर्शदीप सबसे ऊपर हैं। वहीं, स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 126 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड दौरे के सफेद गेंद वाले मैचों में वर्कलोड मैनेजमेंट (कार्यभार प्रबंधन) को ध्यान में रखते हुए उन्हें आराम दिया गया है। अर्शदीप ने जुलाई 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और जनवरी 2025 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के दौरान वह इस फॉर्मेट में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए थे। अर्शदीप ने बेन डकेट को आउट करके अपना 97वां टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया था और युजवेंद्र चहल के 96 विकेटों के पिछले भारतीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था। अब अर्शदीप भारत के एकमात्र गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने टी20 में 150 विकेट पूरे किए हैं।भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट

खिलाड़ी मैच विकेट
अर्शदीप सिंह 103 150
जसप्रीत बुमराह 100 126
अक्षर पटेल 115 115
हार्दिक पांड्या 138 114
कुलदीप यादव 56 98इस साल अर्शदीप का रहा है दबदबा 
अर्शदीप एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अर्शदीप इस साल अब तक 40 टी20 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। दूसरे स्थान पर जोश लिटिल हैं जिन्होंने 2022 में 39 विकेट चटके थे। वहीं, 2024 में वानिंदु हसरंगा ने 38 और 2022 में भुवनेश्वर कुमार ने टी20 में 37 विकेट अपने नाम किए थे।

सबसे कम गेंदों पर टी20 में 150 विकेट

खिलाड़ी गेंदें
वानिंदु हसरंगा 2035
राशिद खान 2098
अर्शदीप सिंह 2143
एहसान खान 2320

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button