खबरमध्य प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि जयंती स्थानीय प्रेमपुरा मूर्ति घाट व शर्मा कॉलोनी शाहजहानाबाद रामघाट में गूंजे जयकारे, भव्य शोभायात्रा व महाप्रसाद से कृतार्थ हुआ समाज

शाहजहानाबाद क्षेत्र में विशाल भव्य शोभा यात्रा और महा आरती की गई, भोपाल की गंगा जमुनी तहजीब के दायरे में रामघाट पर संपन्न

भोपाल। आदिकाव्य रामायण के रचयिता, जगत गुरु महर्षि वाल्मीकि जी की पावन जयंती के अवसर पर बीते कल *प्रेमपुरा मूर्ति विसर्जन घाट श्री बाल्मीकि धाम एवं मुख्य कार्यक्रम स्थल शर्मा कॉलोनी (शाहजहानाबाद) रामघाट* पर भक्ति, श्रद्धा और दिव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रातः काल विधि-विधान से गुरु वंदना व पूजा-अर्चना कर महर्षि के चरणों में नमन किया गया। इसके उपरांत बाल्मीकि गुरु वंदना के साथ निकली अलौकिक चल समारोह व शोभायात्रा ने संपूर्ण क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच संपन्न इस आयोजन के पश्चात आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर खुद को धन्य महसूस किया।
इस ऐतिहासिक और गरिमामयी आयोजन में *मध्यप्रदेश सकल वाल्मीकि पंचायत अध्यक्ष श्री विजय शंकर श्रवण, राष्ट्रीय सफाई कामगार आयोग के पूर्वसदस्य एवं राज्य सफाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री गंगाराम घोसरे, डीएसपी श्री प्रदीप बाल्मीकि, पूर्व पार्षद श्री जीवन लाल घोसरे और भंडारा प्रमुख श्री शेखर श्रवण की* मुख्य उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को चार चांद लगा दिए।
इनके साथ ही *श्री उमेश झा, श्री श्याम लाल मैना, श्री चेन सिंह चौहान, श्री अमरदीप घोसरे, बिट्टू, श्री जितेंद्र पारोचे, मुस्लिम त्योहार कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मुस्लिम त्योहार कमेटी सदस्य श्री शमशुल हसन बल्ली, श्री गणेशराम परोचे,श्री विकास घोसरे, श्री विशाल कल्याणे, श्री राजेश कल्याणे एवं श्री प्रेम चावरिया, चमन चावरिया* *विशाल कल्याणी नवीन बहोत्रा हरिकिशन गोहर,रितेश कुमार मैना समारोह की अध्यक्ष सुश्री रश्मी धौलपुरे एवंकाजल करोसिया उपाध्यक्ष, श्री जीतू पारोचे एवं श्री नरेंद्र खरे* सहित तमाम गणमान्य जनों की उपस्थिति ने इस पावन अनुष्ठान को अविस्मरणीय बना दिया। इस अलौकिक आयोजन को पढ़कर हर राम-भक्त और वाल्मीकि अनुरागी का हृदय आनंद और गर्व से भर उठा है। शोभा यात्रा में उज्जैन अवंतिका नगरी से सम्मिलित हुए बड़े मंजीरे समूह ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा मंदिरों की थाप और नाद से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया था वही श्यामपुर दोराहा से शोभायात्रा में सम्मिलित हुए अखाड़े ने अपने अचरज भरे रोमांचकारी कर्तव्यों से लोगों का खूब ध्यान खींचा जुलूस में एक व्यक्ति ने चार्ली चैपलिन का वेश रखते हुए बच्चों को खूब हंसाया इस मौके पर शोभा यात्रा में सम्मिलित गणमान्य लोगों का जगह-जगह स्वागत हुआ एवं विभिन्न समाज और समूहों ने मंच बनाकर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन कर रवाना किया
लोग अपने आराध्य के प्रति जयघोष करते हुए चल रहे थे जिससे वातावरण में धार्मिक लगाओ की सुगंध घुल रही थी
जय गुरुदेव! जय महर्षि वाल्मीकि ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button