स्वदेशी खेलों के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता

आपको अवगत कराया जाता है कि 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 के मध्य भोपाल संभाग के रायसेन जिले के मंडीदीप के स्कॉलर पब्लिक स्कूल में स्वदेशी एवं भूले-बिसरे खेलों का भव्य आयोजन किया गया।
आयोजित होने वाले खेल: रस्सी कूद, तिगड़ी, लट्टू, नींबू-चम्मच दौड़, बोरी दौड़, रस्साकस्सी और पंजा कुश्ती।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी एवं वार्षिक कैलेंडर जारी करने हेतु एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है।
प्रेस वार्ता में:
– मुख्य अतिथि: श्री दीपक जोशी जी (चेयरमैन, अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन एवं पूर्व मंत्री, म.प्र. शासन)
– अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अजयदीप सिंह जी द्वारा नियुक्त दो सदस्यीय केंद्रीय टीम – श्री ए. के. सक्सेना (सेक्रेटरी जनरल, ABSKA) एवं श्री कृष्णावतार गुप्ता जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह टीम म.प्र. में स्वदेशी खेलों का प्रशिक्षण भी प्रदान करेगी।
– दिनांक 1 नवंबर 2026 को मध्य प्रदेश स्वदेशी खेल एसोसिएशन की बैठक में मध्यप्रदेश की स्टेट बॉडी का गठन किया जाएगा।
आप सभी की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
स्थान: डिक्की ऑफिस, आर्यवर्त बिल्डिंग, यादव मेडिकल के पास, काटजू हॉस्पिटल के सामने, जवाहर चौक, भोपाल
दिनांक: 1 नवंबर 2026, दिन रविवार
समय: दोपहर 12:00 बजे



