भोपाल में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री चिराग पासवान जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भोपाल, मध्य प्रदेश। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री चिराग पासवान जी का जन्मदिन भोपाल में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर पार्टी के प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रियाज जी, मध्य प्रदेश संगठन प्रभारी श्री वाजिद जमा जी, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रवीण नापित जी एवं श्रीमती राजकुमारी जी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान केक काटकर आदरणीय चिराग पासवान जी का जन्मदिन मनाया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने आदरणीय श्री चिराग पासवान जी के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही पार्टी संगठन की मजबूती और आपसी एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से आदरणीय श्री चिराग पासवान जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
जय लोजपा (रामविलास)!
जय चिराग पासवान!



