तिहाड़ केंद्रीय कारागार, दिल्ली में ज्ञान यज्ञ सम्पन्न

दिल्ली, 02 नवंबर 2026। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में तिहाड़ जेल में ज्ञान यज्ञ का आयोजन श्रद्धा एवं गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम वरिष्ठ जेल अधीक्षक श्री पवन कुमार जी के संरक्षण एवं सहायक जेल अधीक्षक श्री मनमोहन जी के सानिध्य में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर लखनऊ से श्रीमती सीमा वैश्य, निधि वर्मा, सीहोर (म.प्र.) से संयोजक श्री प्रेमलाल कुशवाहा, भारत सिंह राठौर तथा दिल्ली से श्रीमती श्वेता चक्रवर्ती एवं सीलम तिवारी जी ने सक्रिय सहभागिता की।
उद्देश्य: बंदियों में आत्म-परिष्कार, सकारात्मक चिंतन एवं सद्बुद्धि का जागरण।
श्री प्रेमलाल कुशवाहा जी ने कहा, “कुविचार ही मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है, सद्बुद्धि से ही जीवन में नवप्रकाश आता है।” उन्होंने बंदियों को गायत्री मंत्र लेखन तथा एक बुराई छोड़ने व एक अच्छाई अपनाने का संकल्प दिलाया।
DIYA लखनऊ से निधि वर्मा ने स्वाध्याय, योग, ध्यान और प्राणायाम के महत्व को बताते हुए बंदियों को सत्संकल्प का पाठ कराया तथा नियमित स्वाध्याय का संकल्प दिलाया।
विशेष: इस दौरान गायत्री मंत्र लेखन पुस्तिका, अखण्ड ज्योति, युग निर्माण योजना, गायत्री चालीसा आदि साहित्य वितरित किया गया। साथ ही “बंदी सुधार अभियान” के तहत परम पूज्य पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा रचित 10 हजार पुस्तकों की आध्यात्मिक लाइब्रेरी की स्थापना की गई।
अंत में सहायक जेल अधीक्षक श्री मनमोहन जी ने गायत्री परिवार के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और इस अद्भुत कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए जेल में ऐसे कार्यक्रम बार-बार आयोजित करते रहने का निवेदन भी किया।




