खबरमध्य प्रदेश

भव्य आयोजन: विदिशा साहित्य परिषद् द्वारा ब्रजभाषा के अंतिम कवि गोवर्धन लाल ‘श्याम’ की 147वीं जयंती संपन्न

मान, सम्मान, अभिमान है बेटी। सरस्वती, लक्ष्मी का वरदान है बेटी।।

विदिशा, 10 नवंबर 2026:सन् 1940 से साहित्य, संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय विदिशा की प्राचीन संस्था “विदिशा साहित्य परिषद्” के तत्वावधान में, संस्था के प्रथम अध्यक्ष एवं रीतिकालीन ब्रजभाषा के अंतिम कवि स्वर्गीय गोवर्धन लाल ‘श्याम’ की 147वीं जयंती अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। स्थानीय श्री हरि वृद्धाश्रम में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ सायंकाल 7:00 बजे विचार गोष्ठी एवं काव्यपाठ के रूप में हुआ। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं कवि लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि ​कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि कालूराम पथिक ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जैन कॉलेज के पूर्व हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ. शीलचंद पालीवाल उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में बुंदेली कवि गोवर्धन राजोरिया, समीक्षक सुलखान सिंह हाड़ा और वृद्धाश्रम के संचालक वेदप्रकाश शर्मा शामिल रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. शैलेन्द्र भावसार द्वारा किया गया।
​सरस्वती वंदना और संगीतमय शुरुआत
​कार्यक्रम की शुरुआत विदिशा के प्रसिद्ध गायक प्रदीप जैन ‘पारस’ द्वारा प्रस्तुत सस्वर सरस्वती वंदना, स्वर्गीय ‘श्याम’ जी के छंदों के गायन और अपनी मनमोहक रचना पाठ से हुई।
​इसके पश्चात, उपस्थित कवियों ने अपनी कविताओं और गजलों से समां बांध दिया:
​श्री कोमल सिंह ‘कोमल’: “दीप से दीप सदा जलते रहें, खुशियों के चमन सदा खिलते रहें।”
​हबीब नादा: ने देशवासियों को अनूठे अंदाज में दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा— “अमावस्या की रात, सुबहों की लाली मुबारक हो मेरे भारत के बाशिंदों, दीवाली!”
​मास्टर चाँद साहब: ने वर्तमान समय की पीड़ा को व्यक्त करते हुए पढ़ा— “महंगाईयों से फीके ये त्योहार हो गए, लवरेज गम से मेरे भी अशआर हो गए।”
​संतोष शर्मा ‘सागर’: ने कहा कि विदिशा के साहित्य प्रेमियों और रचनाकारों के लिए ‘श्याम जयंती’ किसी महापर्व से कम नहीं है।
​अरुण सोनी: की पंक्तियां थीं— “कभी बुलाते थे हमें बिठाते थे, जीवन की बातों को हमें सुनाते थे।”
​अपूर्वा भावसार: ने अपनी भावपूर्ण रचना “एक भरोसा और” का पाठ किया।
​संचालक डॉ. शैलेन्द्र भावसार: ने बेटियों को समर्पित अपनी इस रचना से सभी का दिल जीत लिया—
​”मान, सम्मान, अभिमान है बेटी,
सरस्वती, लक्ष्मी का वरदान है बेटी।।”
​उदय ढोली: की रचना ने बुजुर्गों के सम्मान और उनके आशीर्वाद के महत्व को रेखांकित किया— “हर एक खजाने से बढ़कर दुआ बुजुर्गों की, बशर्ते आप यह दौलत संभाल कर रखें।”
​डॉ. श्रीकांत रिंगे: ने अपने उद्बोधन में स्वर्गीय गोवर्धन लाल ‘श्याम’ जी को रीतिकालीन ब्रजभाषा का अंतिम कवि बताते हुए उनके साहित्यिक योगदान को याद किया।
​विचार गोष्ठी और वक्ताओं के विचार
​विशिष्ट अतिथि सुलखान सिंह हाड़ा ने ‘श्याम’ जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। बुंदेली कवि गोवर्धन राजोरिया ने उनके जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को साझा किया। मुख्य अतिथि डॉ. शीलचंद पालीवाल ने अपनी सामयिक रचना से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया— “तुम ही ईश्वर, तुम ही अल्लाह, राम लला। भेदभाव सबका हल्ला, राम लला।” अध्यक्षीय उद्बोधन में वरिष्ठ कवि कालूराम पथिक ने विदिशा साहित्य परिषद के गौरवशाली और समृद्ध इतिहास को रेखांकित किया।
​कार्यक्रम में कैलाश सतभैया, सोबरन सिंह, संजय चतुर्वेदी, आर.पी. श्रीवास्तव, हरगोविंद मैथिल, सुशील शर्मा, संतोष नामदेव और लक्ष्मीनारायण शर्मा सहित कई साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम के अंत में डॉ. शैलेन्द्र भावसार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
​राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा, लायन अरुण कुमार सोनी ने यह जानकारी प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button