अध्यात्ममध्य प्रदेश

गायत्री शक्तिपीठ भोपाल पर गोवर्धन पूजा – क्यों करता अभिमान, प्रभु के दिए उपहार का, पद, पैसे का नहीं, सम्मान होता व्यवहार का।

लीलाविहारी भगवान श्री कृष्ण ने इन्द्र को उनके पद, वैभव के द्वारा प्राप्त अभिमान को बाल लीलाओं में ही मिटा दिया था। तथा प्रत्यक्ष देवताओं – पर्वत, नदियों की निष्काम सेवा के लिए पूजन, सम्मान, संरक्षण का संकल्प कराया था। भगवान ने बताया कि हमारी प्रकृति उपभोग की बस्तु नहीं, हमारी जीवनदायिनी माता है।गौ, ग्राम, पर्वत,वन, और जल की सेवा ही सच्चे अर्थों में गोवर्धन पूजा की भावना है।
यह जानकारी श्री आर के गुप्ता प्रदेश समन्वयक गायत्री शक्तिपीठ प्रकोष्ठ ने गायत्री शक्तिपीठ एम पी नगर भोपाल पर गोवर्धन पूजा के लिए पधारे श्रद्धालुओं को दी।
गायत्री परिवार मध्य प्रदेश के बरिष्ठ परिजन महाकालेश्वर श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि भगवान ने यहां केवल इन्द्र का अहंकार नष्ट किया न कि इन्द्र की महत्ता या देवत्व। गोवर्धन पूजा का संदेश ही यह है कि किसी का अपमान नहीं बल्कि अहंकार का परिष्कार और कर्तव्यवोध का जागरण है।
हम सभी के भीतर कहीं ना कहीं पद ,प्रतिष्ठा, धन ,ज्ञान, रूप और सामर्थय का अहंकार जन्म ले लेता है। जब आदमी सोचने लगता है कि सब कुछ उसी के कारण हो रहा है ,तब उसका विवेक नष्ट होने लगता है। भगवान की गोवर्धन लीला यही संदेश देती है कि अहंकार नहीं सहयोग ,शोषण नहीं संरक्षण ,उपभोग नहीं संवर्धन, स्वार्थ नहीं परमार्थ जीवन का आधार होना चाहिए।
श्री ओ पी गुप्ता संचालन सहयोगी माता भगवती देवी गौशाला ने इस अवसर पर बताया कि गायत्री परिवार ने आज से 26 वर्ष पूर्व एक बछिया के साथ डा . शंकर लाल पाटीदार के मार्गदर्शन में इमलिया में गौशाला प्रारंभ की थी। इसके अगले वर्ष 6 गायों के साथ गायत्री शक्तिपीठ पर गौशाला आरंभ हुई दोनों गौशालाओं में अब पांच सौ से अधिक गौवंश का संरक्षण संवर्धन हो रहा है।
श्री सूरज परमार,आर पी हजारी, रमेश नागर, डॉ दयानंद समेले,ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।
गौ पूजन,गोवर्धन पूजा के बाद गौशाला में सेवा देने वाले 6 गौ सेवकों का अभिनंदन किया गया।

सबकें घरों में दूध, दही, घी और अन्न का भंडार भरा रहे, गोवर्धन महाराज से ऐसी प्रार्थना और अन्नकूट दर्शन साथ संकल्प लिया गया कि किसी की थाली में अन्न की कमी नहीं होने देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button