खबर

यूपी: ‘जहरीली’ शराब पीने से तीन की मौत, चारपाई पर मिली तीनों की लाश; महाराष्ट्र से आए थे शादी में शामिल होने

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शराब पीने के बाद तीन युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तीनों युवक घर से करीब 500 मीटर दूर एक चारपाई पर पड़े मिले थे।कौन से तीनों मृतक?
गांव के ही एक युवक सिंटू ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अजीत (18), शिवकुमार (19) और जीतू (20) के रूप में हुई है। अजीत महाराष्ट्र में टमाटर का कारोबार करता था। शिवकुमार कक्षा 12 का छात्र था। जीतू महाराष्ट्र में शटरिंग का काम करता था।स्कूल में बैठकर पी थी शराब
बताया गया कि गांव के महिपाल के बेटे लोकेंद्र का विवाह तय हुआ था। इसी खुशी में तीनों युवक एक बोतल शराब लेकर आए थे। उन्होंने गांव के स्कूल में बैठकर शराब पी थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। शराब पीने के बाद तीनों युवक बाइक लेकर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें चक्कर आने लगे और वे गिर गए। पास में पड़ी एक चारपाई पर वे लेट गए थे।पूरे गांव में शोक 
काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। गांव के ही सिंटू ने तीनों को चारपाई पर पड़ा देखा था। उनके हाथों की हालत खराब होने पर सिंटू तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। हालांकि, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button