साकेत नगर गुरुद्वारा में धूमधाम से मना प्रकाश पर्व
अध्यक्ष एवं प्रमुख सेवादार हरदीप सिंह सैनी ने दीं शुभकामनाएं और बधाई

राजधानी में प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा में अखंड पाठ, गुरुवाणी, कीर्तन के साथ ही श्रद्धालुओं ने माथा टेका और अरदास किया। साकेत नगर गुरुद्वारा में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। गुरु नानक गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष हरदीप सिंह सैनी ने बताया कि आज अखंड पाठ, गुरुणी कीर्तन के साथ अरदास किया गया । आज 5 हजार लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई और हजारों की संख्या में लोगों ने लंगर चखा। हरदीप सिंह सैनी ने कहा कि वैसे तो 12 महीने रोज लंगर चलता है और हजारै की संख्या में प्रतिदिन लोग लंगर प्रसादी ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए सबसे खुशी की बात है कि गुरुद्वारा में एम्स अस्पताल के मरीज और उनके परिजनों के लिए लंगर की सेवा का मौका मिलता है। हरदीप सिंह सैनी ने आगे कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षा है कि जो कमजोर लोग हैं उनकों साथ लेकर चलें । उन्होंने सभी को बराबर माना था हम भी उन्हीं के आदर्शों को पालन करते हुए सेवा कर रहे हैं।



