भोपाल में सजेगा भक्ति का भव्य दरबार, बाबा नीब करौरी महाराज का कृपा महोत्सव 1 दिसंबर को

कन्हैया मित्तल के भजनों से लेकर सुंदरकांड और शिव तांडव स्तोत्रम तक होंगी विशेष प्रस्तुतियां, महंत राजू दास महाराज सहित देश के अनेक संतों का मिलेगा सानिध्य
भोपाल। बाबा नीब करौरी महाराज रामवेटी एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अनंत विभूषित बाबा नीब करौरी महाराज का “वार्षिक कृपा महोत्सव” दिन मंगलवार, 1 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे से अरेरा कॉलोनी स्थित बिट्टन मार्केट के दशहरा मैदान भोपाल में भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में आयोजित किया जाएगा।
इस धार्मिक महोत्सव में देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल सहित प्रमुख संतों एवं धर्मगुरुओं की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
आयोजन में दिल्ली वाले श्री बजेंद्र चौहान जी के श्रीमुख से भव्य श्री सुंदरकांड पाठ होगा। वहीं श्री कालिपुत्र श्री कालीचरण महाराज जी द्वारा शिव तांडव स्तोत्रम की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री कन्हैया मित्तल अपने लोकप्रिय भजनों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्री हनुमानगढ़ी, अयोध्या के महंत श्री राजू दास जी महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं का सानिध्य प्राप्त होगा। संतों की उपस्थिति और भक्ति संगीत की प्रस्तुतियों से पूरा आयोजन आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा का केंद्र बनेगा।
इस अवसर पर विशाल भोजन प्रसादी भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के संरक्षक अंश श्री धनंजय शर्मा जी (पौत्र बाबा नीब करौरी जी महाराज) हैं। आयोजन में बाबा नीब करौरी महाराज जी भक्त मंडल, भोपाल की भी सहभागिता रहेगी।
ट्रस्ट एवं भक्त मंडल की ओर से समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा नीब करौरी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने और इस भव्य धार्मिक आयोजन के सहभागी बनने की अपील की गई है।
भवदीय
डॉ धनंजय शर्मा
संपर्क सूत्र
दिनेश साहू :-
9827065292
विवेक साहू :-
9826048995



