एजुकेशनखबरमध्य प्रदेश

AMR जैसी वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती पर RNTU की छात्राओं का वैज्ञानिक संदेश, राज्यस्तरीय SciToon प्रतियोगिता में हासिल किया पहला स्थान

प्रदेश के 70 संस्थानों के 1,500 प्रतिभागियों के बीच RNTU की तुलिका और स्वाति ने मारी बाजी, SciToon प्रतियोगिता में बनीं अव्वल 

*भोपाल, 24 नवंबर 2026।* एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) यानी रोगाणुरोधी दवाओं के प्रति बढ़ते प्रतिरोध जैसी गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती को रचनात्मक माध्यम से प्रस्तुत करते हुए *रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (RNTU), भोपाल के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी* की छात्राओं ने राज्यस्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। *विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह 2026* के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय *SciToon* प्रतियोगिता में प्रथम सेमेस्टर की छात्राएं तुलिका शर्मा एवं स्वाति सिंह राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं ने *’AMR: Combating Antimicrobial Resistance’* विषय पर अपनी प्रस्तुति के माध्यम से निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया।

*विश्वविद्यालय की प्रो-चांसलर डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने* छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और चिकित्सा से जुड़ी चुनौतियों के प्रति विद्यार्थियों में वैज्ञानिक समझ और सामाजिक जागरूकता विकसित करना आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि तुलिका और स्वाति ने रचनात्मकता के माध्यम से AMR जैसे गंभीर विषय को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर यह साबित किया है कि युवा विद्यार्थी अपनी प्रतिभा और नवाचार से जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

*विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. आर.पी. दुबे ने कहा* कि इस प्रकार की उपलब्धियां विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और अनुसंधान की संस्कृति को दर्शाती हैं। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

*इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ. संगीता जौहरी ने* छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण ही समाज में सकारात्मक बदलाव का आधार बनते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चुनौतियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की यह पहल सराहनीय है।

*इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की प्राचार्य डॉ. दुर्गा पांडेय ने* दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनकी रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर स्वास्थ्य एवं समाज से जुड़ी वास्तविक चुनौतियों को समझने और उनके प्रति जागरूकता फैलाने का अवसर देती हैं। उन्होंने छात्राओं के मार्गदर्शन में योगदान देने वाले शिक्षकों की भी सराहना की।

उल्लेखनीय है कि यह राज्यस्तरीय आयोजन *फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI), नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य फार्मेसी काउंसिल* के सहयोग से आयोजित किया गया था। इसमें प्रदेश के लगभग 70 संस्थानों के 1,500 विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं फार्मेसी प्रोफेशनल्स ने सहभागिता की।

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करना *RNTU इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी* के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह सफलता न केवल विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं रचनात्मक क्षमता को प्रदर्शित करती है, बल्कि जनस्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता और वैज्ञानिक संवाद को बढ़ावा देने की दिशा में भी विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button