रमेश विधूड़ी पर एफआईआर कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के नेतृत्व में छोला थाने का घेराव


भोपाल। भाजपा के पूर्व सांसद एवं दिल्ली की कालकाजी विधानसभा प्रत्याशी रमेश विधूड़ी द्वारा कांग्रेस राष्ट्रीय नेत्री एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बारे अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर प्रियंका गांधी वाड्रा सहित आम महिलाओं के प्रति अपनी सोच व गंदी मानसिकता का परिचय देकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना चाल चरित्र और चेहरा उजागर किया है। उन्होंने कहा कि कालकाजी विधानसभा की सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना देंगे जो कि अभद्र भाषा का प्रयोग है। इसके विरोध में कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला अपने कार्यकर्ताओं के साथ छोला मंदिर थाने पहुंचकर विधूड़ी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर थाने का घेराव किया व भाजपा विरोधी नारे लगाए व थाना प्रभारी से एफआईआर करने की मांग को लेकर जमीन पर बैठ कर विरोध किया। उन्होंने कहा कि रमेश विधूड़ी के अमर्यादित बयान से पूरी कांग्रेस व महिलाओं की भावनाओं की आघात पहुंचा है इसीलिए रमेश विधूड़ी पर बयानों के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाए अगर एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो थाने के बाहर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठेंगे। थाना प्रभारी छोला मंदिर ने आश्वासन दिया कि 24 घंटों के भीतर साक्ष्यों के आधार पर जांच कर एफआईआर करेंगें।
इस अवसर पर धर्मेंद्र विजयवर्गीय, विजेंद्र शुक्ला, अलीमुद्दीन बिल्ले, संदीप सरवैया, मो आमिर, मुजाहिद सिद्दीकी, महेश मेहरा, केशव मोरे, मुकेश पंथी, कमलेश शाक्य, रवि यादव, अनूप पांडे, नीलोफर खान आदि मौजूद थे।


