कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक उत्सव में समाज की डायरेक्टरी का विमोचन


भोपाल. रविवार 5 जनवरी 2025 को सरस्वती मंदिर प्रांगण, बरखेडा, भोपाल में “नव आदर्श कुर्मी क्षत्रिय समाज” का नव वर्ष मिलन एवं समाज की डायरेक्टरी विमोचन का कार्यक्रम मुख्य अतिथि राजेश कुमार सिंह, अपर महाप्रबंधक, भेल, रणधीर पटेल, वरिष्ठ समाजसेवी, सतेन्द्र कुमार, वरिष्ठ समाजसेवी, अध्यक्ष, ऑल इंडिया बीएचईएल इंप्लाइज यूनियन एवं पूर्व संचालक, थ्रिफ्ट, भोपाल एवं अरुण कुमार सिंह, राष्ट्रीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ अधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ. नव आदर्श कुर्मी क्षत्रिय समाज, भोपाल ने निवासरत कुर्मी क्षत्रिय समाज के एकमात्र संगठन है जो 2009 से समाज के विकास हेतु कार्यशील है. वर्तमान में इस संस्था से 1500 सदस्य जुड़े हैं. समारोह की शुरुआत प्रसिद्ध जादूगर अमरेन्द्र सिंह एवं उनके सहायक श्री पिंटू जादूगर के जादू से शुरू हुआ. तत्पश्चात लौह पुरुष सरदार पटेल एवं छत्रपति शिवाजी के फोटो के माल्यार्पण किया गया. समाज के सदस्यों हेतु डायरेक्टरी संदर्भ के विमोचन के बाद अपने अध्यक्षीय उदबोधन में समाज के अध्यक्ष श्री पृथ्वीराज सिन्हा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और समाज के सर्वांगीण विकास के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला. उसके बाद बोर्ड परीक्षाओं में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले, राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं में प्रवेश लेने वाले, खेल कूद, सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के प्रतिभावान विधार्थियों को पुरस्कृत किया गया. उसके बाद समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने वाले पूर्व सदस्यों, क्षेत्रीय प्रतिनिधियों सहित अनेक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों ने समाज के जागरण, विकास एवं जुडाव के विभिन्न विषयों पर समाज के लोगों को आगे आने के लिए प्रेरित किया.
इस अवसर पर संतोष सिंह, अमरेन्द्र सिंह, अंजनी पटेल, सुरुचि कुमार, अशोक सिंह, विनोद पटेल, सुबोध सिंह, श्याम विहारी सिंह, निशिकांत रंजन, शत्रुघ्न सिंह, राहुल रंजन, हिमांशु, सुधीर प्रसाद, सुनील प्रसाद, राजेश सिंह, देवराज, ब्रजेश पटेल, सुभाष प्रसाद, दिनेश सिंह, चंद्रभूषण प्रसाद, रणजीत सिंह आदि गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित थे. समारोह के अंत में सभी ने समुचित प्रीतिभोज का आनंद लिया.
धन्यवाद!
पृथ्वीराज सिन्हा
अध्यक्ष


