करूणा बुध्द विहार मे पूज्य डाॅ.भदन्त आनंद कौशल्यान जी एवं पूज्य भदन्त बानागल उपत्तीस्स नायक थेरो जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया


करूणा बुध्द विहार में यवतमाल से पधारे पूज्य भदन्त रेवत धम्मो जी का स्वागत किया गया
दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान मे रविवार दिनांक 5 जनवरी 2025 को पूज्य डाॅ.भदन्त आनंद कौशल्यान जी तथा श्रीलंका महाबोधि सोसायटी के अध्यक्ष एवं चेतियागिरी विहार सांची के विहाराधिपति पूज्य भदन्त बानागल उपत्तीस्स नायक थेरो जी का 75 वां तथा जन्मदिवस करुणा बुध्द विहार में बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके अलाधा करुणा बुध्द विहार में निवास के लिए महाराष्ट्र राज्य के यवतमाल से पधारे पूज्य भदन्त रेवत धम्मो जी का करुणा बुध्द विहार मे स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम मे श्रीलंका महाबोधि सोसायटी सांची सेन्टर के पूज्य भन्ते सिरीरतन थेरो प्रमुख रूप से उपस्थित होकर पूज्य भिक्षुओ के जन्मदिन तथा नववर्ष के उपलक्ष्य में परित्राण पाठ किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ मे प्रात: 10.00 बजे धम्मध्वज रैली निकाली गई जो करुणा बुध्द विहार, तुलसी नगर से प्रारंभ होकर सेकंड स्टाप, डाॅ.बाबासाहब जयंती मैदान, पंचशील नगर चौराह होकर करुणा बुध्द विहार मे पहूची तथा वहा धम्म ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात नववर्ष एवं पूज्य डाॅ.भदन्त आनंद कौशल्यान जी, पूज्य भदन्त बानागल उपत्तीस्स नायक थेरो जी का 75 वे जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूज्य भिक्षुसंघ व्दारा परित्राण पाठ किया गया और पूज्य भन्ते रेवत धम्मो जी व्दारा धम्म देशना दी गई। कार्यक्रम के पश्चात पूज्य भिक्षुसंघ को प्रबुध्द महिला मंडल की ओर से भोजनदान दिया गया। तत्पश्चात दि बुध्दिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के ट्रस्टी एव राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष इंजि.धम्मरतन सोमकुंवर जी ने पूज्य डाॅ.भदन्त आनंद कौशल्यान जी, पूज्य भदन्त बानागल उपत्तीस्स नायक थेरो जी के जिवनी पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत जानकारी दी तथा भोपाल शाखा के जिला अध्यक्ष मनोज माणिक ने कार्यक्रम से संबंधित जानकारी दी। पूज्य भदन्त रेवत धम्मो जी ने मंगल मैत्री कर इस धरा पर रहने वाले सभी मानव जाती, प्राणी व जीवजंतु के प्रति मंगल कामना की।कार्यक्रम के अंत मे पूज्य भिक्षुसंघ व्दारा समस्त उपासक-उपासिकाओ को आर्शीवचनो के साथ आर्शीवाद प्रदान किया गया।



