खबरमध्य प्रदेश
भाजपा चौक मंडल ने वितरित कीं पतंगें

भोपाल, 13 जनवरी। मकरसंक्रांति के अवसर पर भाजपा चौक मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा पतंग वितरित किए गये। गणेश चौक मंगलावारा भोपाल में मकर संक्रान्ति महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर लगभग 600 पतंगें वितरित कीं गई। भारतीय जनता पार्टी चौक मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व के उत्साह को बनाए रखने के लिए बच्चों को पतंग और तिल के लड्डू वितरित किए गये। कार्यक्रम में चौक मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। साथ ही महेंद्र सिंह ठाकुर, राहुल यादव, अवनी शर्मा और अन्य का योगदान रहा।